Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

Jaipur News: बीजेपी का सबसे बड़ा सदस्यता अभियान चलाएंगे पीएम मोदी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने दी जानकारी, उड़ जाएंगे होश

राजधानी जयपुर में नवनियुक्त भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि इस अभियान के तहत नए सदस्य तो बनाए जाएंगे साथ ही पुराने सदस्य भी फिर से सदस्यता ग्रहण करेंगे। 

Jaipur News: बीजेपी का सबसे बड़ा सदस्यता अभियान चलाएंगे पीएम मोदी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने दी जानकारी, उड़ जाएंगे होश

लोकसभा चुनाव में बीजेपी का जिस तरह से परिणाम आया है उसके बाद से एक बार फिर से भाजपा अपने आप को मजबूत करने में जुटेगी। जिसके तहत एक बार फिर से पूरे देश में सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। जिसका एक बार फिर से शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 सितंबर को करने वाले हैं।

इसे भी पढ़िये - 

सदस्यता अभियान के बारे में दी जानकारी

जिसको लेकर राजधानी जयपुर में नवनियुक्त भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि इस अभियान के तहत नए सदस्य तो बनाए जाएंगे साथ ही पुराने सदस्य भी फिर से सदस्यता ग्रहण करेंगे।  इस अभियान को लेकर जब उनसे सवाल पूछा गया कि ऐसी क्या वजह है कि पुराने सदस्य को फिर से सदस्यता ग्रहण करनी पड़ रही है, जिसका बड़ा मजेदार जवाब देते हुए प्रदेश अध्यक्ष नजर आए।

पुराने सदस्य भी फिर से लेंगे सदस्यता

उन्होंने कहा नई ऊर्जा के साथ पुराने सदस्यों को फिर से सदस्यता ग्रहण करायी जाएगी, जिससे नए जोश और नए आत्मविश्वास के साथ भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता काम करे और जनता की परेशानियों का निवारण कर सके।

रिपोर्ट - सुधीर पाल