Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

Jodhpur News: बीएसएफ के नए योद्धा करेंगे सीमा पर पहरेदारी, मातृभूमि की सेवा में समर्पित, पढ़े पूरी खबर एक क्लिक में

जवानों ने अपने पराक्रम का प्रदर्शन किया। उनकी चुस्ती-फुर्ती और अनुशासन देखते ही बनता था। परेड में जवानों का जोश और उत्साह देखकर वहां मौजूद हर कोई गदगद हो गया।

Jodhpur News: बीएसएफ के नए योद्धा करेंगे सीमा पर पहरेदारी, मातृभूमि की सेवा में समर्पित, पढ़े पूरी खबर एक क्लिक में

जोधपुर के चन्दन सिंह चन्देल परेड ग्राउंड पर आज हर्षोल्लास का वातावरण था। सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, सीमा सुरक्षा बल में बैच संख्या 253, 254 एवं पीटीएस के 567 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। जैसे ही बीएसएफ आई जी एम एल गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में पधारे, वातावरण में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ। नव-आरक्षकों ने कदमताल मिलाते हुए गार्ड ऑफ ऑनर दिया और गर्ग ने इन युवा जवानों की सलामी ली। फिर आया वो पल जिसका इन जवानों को बेसब्री से इंतज़ार था - शपथ ग्रहण। गर्व और जोश से भरी आवाज़ों से नव आरक्षकों ने अपने कर्तव्यों का पालन करने की शपथ ली।

इसे भी पढ़िये – 

परेड में जवानों का दिखा जोश और उत्साह

इसके बाद जवानों ने अपने पराक्रम का प्रदर्शन किया। उनकी चुस्ती-फुर्ती और अनुशासन देखते ही बनता था। परेड में जवानों का जोश और उत्साह देखकर वहां मौजूद हर कोई गदगद हो गया। बिगुल की ध्वनि वातावरण में गूंज उठी जिससे न सिर्फ़ परिवारजनों और अधिकारियों के चेहरे ख़ुशी से खिल उठे, बल्कि वहां उपस्थित हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। अपने बच्चों को वर्दी में देखकर माता-पिता की आंखों में गर्व के आंसू थे। उन्होंने अपने लाल को देश की सेवा के लिए समर्पित होते हुए देखा, जिससे बड़ा कोई सुख नहीं हो सकता।

पूरे देश के लिए गर्व का दिन

कार्यक्रम में बीएसएफ के अधिकारियों के अलावा आरपीटीसी के अधिकारी भी मौजूद थे। सभी ने नव-आरक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ये दिन न सिर्फ़ इन जवानों के लिए यादगार था बल्कि उनके परिवार और पूरे देश के लिए गर्व का दिन था। ये 567 नव आरक्षक अब देश की सीमाओं की रक्षा के लिए तैयार थे, अपनी मातृभूमि की सेवा के लिए समर्पित।

रिपोर्ट - सुधीर पाल