Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

Udaipur में दशहत बरकरार, 80 कर्मचारी तेंदुआ पकड़ने में नाकाम, अभी तक पांच लोगों को बनाया शिकार

Udaipur: उदयपुर में तेंदुए का आतंक जारी है। एक 5 साल की बच्ची को अपना शिकार बनाने के बाद, तेंदुआ अब तक वन विभाग की गिरफ्त से दूर है। इलाके में डर का माहौल है और लोग अपने घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं। 

Udaipur में दशहत बरकरार, 80 कर्मचारी तेंदुआ पकड़ने में नाकाम, अभी तक पांच लोगों को बनाया शिकार

राजस्थान के उदयपुर में तेंदुए की दहशत कायम है। बीते दिनों वन विभाग ने सेना की मदद से दो तेंदुए को पकड़ा था, हालांकि अभी भी एक तेंदुआ गिरफ्त से दूर है। जिसने 5 साल की बच्ची को निवाला बनाया। इससे पहले वह एक पुरुष, 16 वर्षीय छात्रा और दो महिलाओं को अपना शिकार बना चुका है। यानी कुल पांच लोगों को आदमखोर तेंदुआ मार चुका है।  इस घटना के बाद इलाके में डर का माहौल है। लोगो अकेले नहीं बल्कि झुंड में निकल रहे हैं। वहीं, अभी तक विन विभाग तेंदुए को पकड़ने में नकाम रहा है। 

ये भी पढें-

घर के पास मिले शव के टुकड़े

जानकारी के अनुसार,मामला उदयपुर के छात्रा ग्राम पंचायत के पास स्थित मजावद ग्राम पंचायत का है। जहां घर के पास खेल रही 5 साल की बच्ची को तेंदुआ उठा ले गया। कई घंटों तक मासूम की तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिली,हालांकि घर से थोड़ी दूर स्थि जंगल में बच्चे के शव के टुकड़े बरामद हुए। जैसे ही जानकारी घरवालों को लगी कोहराम मच गया। फिलहाल वन विभाग ने तेंदुए की तलाश कर रहा है। 

तेंदुए को पकड़ने में लगे 80 कर्मचारी

बता दें, उदयपुर में तेंदुए का आतंक वन विभाग के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है, उसे लगातार पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन वह हर बार चकमा देकर फरार हो जाता है। तेंदुए को पकड़ने के लिए अलग-अलग 7 स्थानों पर 80 कर्मचारी तैनात है। जहां 10 कैमरों से नजर रखी जा रही है। इसके अलावा 7 ट्रैप कैमरे भी लगाए गए हैं। ये कैमरा उन स्थान पर लगे हैं जहां उसे लोगों को अपना शिकार बनाया है। इस तरह दो आदमखोर तेंदुए को भी पकड़ गया था।