Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

मुंबई इंडियन्स का साथ छोड़ इस टीम का दामन थामेंगे सूर्यकुमार यादव! मिला कप्तानी का ऑफर

आईपीएल 2025 के लिए मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को कोलकाता नाइट राइडर्स से कप्तान बनने का बड़ा ऑफर मिला है। अगर वह इसे स्वीकार करते हैं, तो वह श्रेयस अय्यर की जगह KKR के नए कप्तान बन सकते हैं। सूर्यकुमार ने 2014-2018 के बीच KKR के लिए खेला था और उनका आईपीएल करियर शानदार रहा है।

मुंबई इंडियन्स का साथ छोड़ इस टीम का दामन थामेंगे सूर्यकुमार यादव! मिला कप्तानी का ऑफर

आईपीएल 2024 (IPL 2024) में मुंबई इंडियंस (MI)  भीतर मतभेदों की खबरें जोरों पर थीं, और रोहित शर्मा के मुंबई छोड़कर कोलकाता जाने की चर्चा ने काफी सुर्खियां बटोरीं थी। अब MI से जुड़ी नयी खबर तूल पकड़ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव टीम छोड़ सकते हैं। SKY को  कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की तरफ से IPL 2025 के लिए टीम में आने के साथ कैप्टन बनने का ऑफर दिया गया है। अगर सूर्या इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हैं, तो श्रेयस अय्यर की जगह उन्हें टीम का नया कप्तान बनाया जा सकता है। बता दें,हाल ही में सूर्यकुमार यादव को  टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान बनाया गया है। 

ये भी पढ़ें-

KKR से सूर्यकुमार यादव का पुराना रिश्ता 

गैौरतलब है, सूर्यकुमार का KKR के साथ पुराना नाता है,उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत इसी टीम से की थी। 2014 से 2018 तक, वह KKR का हिस्सा रहे और टीम में उपकप्तान की भूमिका भी निभाई। अब KKR एक बार फिर से सूर्या को अपनी टीम में वापस लाना चाहती है।  

सूर्यकुमार यादव का IPL करियर 

वहीं अगर सूर्यकुमार यादव के IPL करियर पर गौर करें तो ये बिल्कुल शानदार रहा है। उन्होंने अभी तक IPL में 150 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 2 शतक और 24 अर्धशतक जड़े हैं। उनके नाम कुल 3,594 रन हैं। सूर्या की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी किसी भी टीम के लिए चुनौती साबित हो सकती है। अगर KKR उन्हें अपना नया कप्तान बनाती है, तो यह कोई चौंकाने वाली बात नहीं होगी, क्योंकि टी20 क्रिकेट में उनकी हालिया फॉर्म को देखते हुए वह किसी भी गेंदबाज के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।