Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

लुसाने डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर के करीब फेंका भाला! फिर भी क्यों हुए निराश?

लुसाने डायमंड लीग 2024 के 5वें राउंड के थ्रो में नीरज ने 85.58 मीटर का थ्रो किया और तीसरे नंबर पर आ गए थे। आखिरी में नीरज ने कमाल करते हुए दूसरा स्थान पा लिया। आपको याद दिला दें, नीरज चोपड़ा अगले दो महीने तक खेल से दूर रहेंगे। उन्होंने पेरिस ओलंपिक के दौरान बताया था कि चोट की वजह से वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं।

लुसाने डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर के करीब फेंका भाला! फिर भी क्यों हुए निराश?
Neeraj Chopra

पेरिस ओलंपिक को अभी कुछ ही दिन बीते हैं, लेकिन ने अपने पेरिस ओलंपिक के प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया है। लुसाने डायमंड लीग 2024 में नीरज चोपड़ा ने कमाल का प्रदर्शन किया। पेरिस ओलंपिक में जहां उन्होंने 89.45 मीटर का जैवलिन थ्रो किया थआ, तो लुसाने डायमंड लीग 2024 में उन्होंने आखिरी अटेम्प्ट में 89.49 मीटर का भाला फेंका। लेकिन वो सेकेंड नंबर पर रहे। हालांकि ये नीरज चोपड़ा का इस सीजन का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

पेरिस ओंलिपक के रिकॉर्ड को नीरज चोपड़ा ने तोड़ दिया

नीरज चोपड़ा का बेस्ट थ्रो 89.94 है। पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा 4 अटेम्प्ट तक चौथे नंबर पर थे, लेकिन 5वें अटैप्ट में तीसरे नंबर पर पहुंचे। पांचवे अटैप्ट में जब नीरज ने जैवलिन थ्रो किया, तो भाला हाथ से छूटने के बाद 89.49 मीटर दूर जाकर गिरा। इसके बाद उनके चेहरे पर मुस्कान थी, क्योंकि वह चौथे नंबर से उछल कर दूसरे पर पहुंच गए थे।

ये भी पढ़ें

पेरिस में कास्ट पदक जीतने वाले पीटर्स रहे पहले स्थान पर

ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स ने आखिरी थ्रो 90.61 मीटर का किया और वह पहले नंबर पर रहे। एंडरसन ओलंपिक में 88.54 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे नंबर पर रहे थे यानी ब्रॉन्ज मेडल जीता था। यहां उन्होंने टॉप पोजिशन हासिल की। तीसरे नंबर पर जर्मनी के जूलियन वेबर रहे, जिन्होंने 87.08 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया।

ये भी पढ़ें

नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन

नीरज चोपड़ा का पहला थ्रो 82.10 मीटर का रहा। पहले अटेम्प्ट के बाद वो तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स 86.36 मीटर के थ्रो के साथ पहले स्थान पर रहे, जबकि जर्मनी के जूलियन वेबर 85.07 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर। दूसरा राउंड में नीरज ने थोड़ा बेहतर प्रदर्शन किया और उन्होंने 83.21 मीटर का थ्रो किया, लेकिन ये टॉप पर पहुंचने के लिए काफी नहीं था। नीरज ने चौथा थ्रो 82.34 मीटर का फेंका और अपनी स्थिति को बेहतर नहीं कर सके। हालांकि, 5वें राउंड के थ्रो में नीरज ने 85.58 मीटर का थ्रो किया और तीसरे नंबर पर आ गए थे। आखिरी में नीरज ने कमाल करते हुए दूसरा स्थान पा लिया। आपको याद दिला दें, नीरज चोपड़ा अगले दो महीने तक खेल से दूर रहेंगे। उन्होंने पेरिस ओलंपिक के दौरान बताया था कि चोट की वजह से वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं।