Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

‘सीमा पर कोई विवाद नहीं, पीओके जल्द होगा भारत का हिस्सा’, केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने पीओके (पाकिस्तान अधिकृत कशमीर) को लेकर बडा बयान दिया है उन्होने जयपुर में कहा कि पीओके जल्द ही भारत का हिस्सा होगा इतना ही नहीं उन्होने ये भी कहा कि पीओके को जल्द ही भारत में शामिल किया जाएगा

‘सीमा पर कोई विवाद नहीं, पीओके जल्द होगा भारत का हिस्सा’, केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने पीओके (पाकिस्तान अधिकृत कशमीर) को लेकर बडा बयान दिया है उन्होने जयपुर में कहा कि पीओके जल्द ही भारत का हिस्सा होगा इतना ही नहीं उन्होने ये भी कहा कि पीओके को जल्द ही भारत में शामिल किया जाएगा।

‘पीओके जल्द होगा भारत का हिस्सा’

केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) को लेकर बड़ा बयान दिया है। वीके सिंह ने कहा कि पीओके जल्द ही भारत में शामिल हो जाएगा। भारत के सामने चीन और पाकिस्तान में कौन चुनोती है? इस सवाल पर वो बोले कि दोनों से कोई फर्क नही पड़ता है।आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि चीन ने भारत की भूमि पर कोई कब्जा नहीं किया है और ना उसको ऐसा करने दिया जाएगा। वह सेनाअध्यक्ष रहे हैं, इसीलिए पूरी जिम्मेदारी के साथ कह रहे हैं कि जो स्थिति 2012 में थी, आज भी वही है। जो जानकारी सामने आती है, वो सभी मिथ्या हैं।

‘मैने खुद चुनाव लड़ने से मना किया’

लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार नहीं बनाये जाने के सवाल पर उन्होने कहा कि उन्होंने खुद ही पार्टी को चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। इस पर मेरी बात पार्टी ने मान ली है।राजस्थान की सभी 25 सीटों पर जीतने के संबंध में पूछे गये सवाल पर जनरल वीके सिंह ने कहा कि पार्टी पूरी कोशिश कर रही है और पूरी आशा है कि उसमें सफलता मिलेगी।

‘कांग्रेस के सभी आरोप गलत’

कांग्रेस का आरोप है कि चीन ने अरुणाचल का काफी हिस्सा कब्जा कर लिया है। इस सवाल के जवाब में वीके सिंह ने कहा कि यह आरोप पूरी तरह से गलत है और कुछ नहीं है। 2012 में जो स्थिति वहां थी। अभी भी वहां वही स्थिति है। कितने साल हो गए, 2012 को. वह 2012 में रिटायर्ड हुए थे। तब से लेकर आज वही स्थिति है। इसमें कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। अगर कब्जा कर रखा होगा, तो 2012 में भी उनके समय में कब्जा कर रखा होगा।

‘कैसे विकसित राष्ट्र बने भारत ?’

उन्होंने आगे कहा कि कई बार ऐसा होता है जब लोग कई चीजों को नहीं समझते हैं, तो वह मिथ्यावाद में आ जाते हैं। इसमें पहले बैठकर चीजों को समझनी होगी कि बॉर्डर कहां है? बॉर्डर कैसे अलग हुआ है। बॉर्डर की क्या स्थिति है? जब हम आजाद हुए थे, तब क्या स्थिति थी? 1950 में क्या स्थिति थी? 1962 में क्या स्थिति थी? उसके बाद क्या स्थिति थी? आप पाएंगे कि उसमें कोई भी बदलाव नहीं हुआ है।भारत के सामने पाकिस्तान की चुनौती है या फिर चीन की। इस सवाल के जवाब में जवाब में वीके सिंह ने कहा कि भारत के सामने चुनौती है कि वह कैसे जल्दी से विकसित राष्ट्र बन जाए।