Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

कुवैत में मारे गए 45 भारतीयों के शव आज पहुंचेंगे भारत, विशेष विमान की कुछ ही देर में होगी लैंडिंग

कुवैत शहर की एक इमारत में लगी भीषण आग में मारे गए 45 भारतीय नागरिकों के शवों को भारत विशेष विमान से वापस ला रहा है। विमान आज यानि शुक्रवार सुबह कोच्चि में उतरेगा और फिर दिल्ली के लिए रवाना होगा।इसकी जानकारी खुद भारतीय दूतावास ने दी है।

कुवैत में मारे गए 45 भारतीयों के शव आज पहुंचेंगे भारत, विशेष विमान की कुछ ही देर में होगी लैंडिंग

कुवैत के मंगफ इलाके में गुरुवार को एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। इस आगजनी में 49 लोगों की जलकर मौत हो गई, इनमें 45 भारतीय मजदूर थे। वहीं इस हादसे में 49 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। आग लगने की घटना में जान गंवाने वाले 45 भारतीय मजदूरों के पार्थिव शरीर स्वदेश लाया जा रहा है।

कुवैत में स्थित भारतीय दूतावास ने दी जानकारी

कुवैत में भारतीय दूतावास ने जानकारी देते हुए बताया कि इंडियन एयरफोर्स का विशेष विमान 45 भारतीयों के पार्थिव शरीर को लेकर केरल के कोच्चि शहर के लिए रवाना हो गया है। इस विमान में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह भी मौजूद हैं।

जान गंवाने वालों में से 23 मजदूर केरल से

इंडियन एयरफोर्स का ये विशेष विमान मृतकों के शवों को अंतिम संस्कार के लिए भारत लेकर आ रहा है। आगजनी में जान गंवाने वाले भारतीयों मजदूरों में 23 केरल से, 7 तमिलनाडु से, 2-2 आंध्र प्रदेश और ओडिशा से थे।  बिहार, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा, झारखंड और उत्तर प्रदेश से 1-1 मजदूरों की हादसे में जान गई है।

NTBC कंस्ट्रक्शन कंपनी काम करते थे ये भारतीय मजदूर

आगजनी में जान गंवाने वाले मजदूर कुवैत की सबसे बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी NBTC में काम करते थे। जांच के दौरान पता चला कि जिस बिल्डिंग में आग लगी है, वह बिल्डिंग भी NBTC की ही थी। कुछ भारतीय मजदूर हाल ही में काम के लिए कुवैत आये थे। कई ऐसे भी थे जो दशकों से कुवैत में रह कर काम कर रहे थे।