Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

थाने में काम कर रहे कांस्टेबल को सांप ने डसा, CCTV में कैद हुई घटना, वीडियो देख लोगों के उड़े होश

राजस्थान के झालावाड़ से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां थाने में अचानक एक सांप घुस गया और कंप्यूटर पर काम कर रहे एक कांस्टेबल को डस लिया।

राजस्थान के झालावाड़ जिले के बकानी पुलिस थाने में सांप घुस गया और काम कर रहे एक कांस्टेबल को काट लिया। इस घटना के बाद थाने में अफरा-तफरा मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल कांस्टेबल को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया।आपको बता दें की बकानी क्षेत्र के परासली गांव निवासी अशोक पुत्र रामप्रताप बकानी थाने में कार्यरत हैं।

CCTV में कैद हुई घटना

थाने में सांप के कांस्टेबल के काटने की घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो देख लोगों के होश उड़ गये। हालांकी कांस्टेबल का इलाज अस्पताल में जारी है।

कांस्टेबल से मिलने पहुंचे पुलिस अधिकारी

घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी चिरंजीलाल मीणा, डिप्टी हंसराज सिंह खरेडा अस्पताल कांस्टेबल से मिलने पहुंचे। आपको बता दें की घायल कांस्टेबल को 72 घंटे डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा।

रिपोर्ट- आनिस आलम