Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

Dhanteras 2024: कथावाचक Aniruddhacharya कहते हैं धनतेरस पर खरीदें ये 5 चीजें, बरसेगा धन

सोना-चांदी के अलावा कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं, जिनको धनतेरस के दिन खरीदकर घर लाना शुभ होता है। कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज ने धनतेरस पर घर में लाने वाली शुभ चीजों के बारे में बताया है, क्या हैं वो चीजें चलिए जानते हैं....

1/5

झाड़ू

अनिरुद्धाचार्य महाराज के अनुसार, धनतेरस के शुभ दिन झाड़ू जरूर खरीदनी चाहिए। झाड़ू को धन की देवी माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है, जिसे घर लाने से बरकत होती है। खासतौर पर आर्थिक स्थिति में मजबूती आती है।

 

2/5

हल्दी की गांठ

अनिरुद्धाचार्य महाराज के मुताबिक, हर धार्मिक अनुष्ठानों में हल्दी की गांठ का इस्तेमाल किया जाता है। धनतेरस के शुभ दिन हल्दी की गांठ को खरीदकर घर लाना शुभ होता है। इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है। साथ ही घरवालों को बुरी नजर भी नहीं लगती है। इसके अलावा तरक्की की राह में आ रही बाधाएं भी कम हो जाती हैं।

3/5

खील-बताशे

अनिरुद्धाचार्य महाराज बताते हैं कि धनतेरस के दिन खील-बताशे जरूर खरीदने चाहिए। इन्हें इस शुभ दिन घर लाने से माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही पैसों की कमी का भी सामना नहीं करना पड़ता है।

4/5

नमक

धनतेरस के शुभ दिन नमक खरीदना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान मां लक्ष्मी का अवतरण हुआ था। जहां से नमक भी निकला था। ऐसे में धनतेरस के दिन नमक को खरीदकर घर लाने से माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही कुंडली में राहु का नकारात्मक प्रभाव कम होता है।

5/5

धनिया

धनतेरस के दिन धनिया खरीदना शुभ माना जाता है। धनतेरस की पूजा में भी मां लक्ष्‍मी को धनिया अर्पित किया जाता है। धनिए को खुशहाली का प्रतीक माना जाता है, जिसे घर लाने से सुख-शांति बनी रहती है।