Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

कभी किया चपरासी का काम, तो कभी बीवी की मां ने 'खिलाड़ी कुमार' को समझ लिया था गे, जानिए अक्षय कुमार के अनसुने फैक्ट्स

Akshay Kumar Birthday special: अक्षय कुमार की फैन फॉलोइंग में काफी संख्या लड़कियों की रही है, लेकिन  उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो एक्ट्रेस श्रीदेवी को काफी पसंद करते थे। उन्होंने उनकी फोटो अपने कमरे की दीवारों पर लगाई हुई थी।

1/6

Akshay Kumar Birthday special: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार, कॉमेडी के बादशाह और सक्सेसफुल एक्टर अक्षय कुमार आज 9 सिंतबर को अपना 57वां बर्थडे मना रहे हैं। लाखों की फैन फॉलोइंग रखने वाले अक्षय कुमार ने करीब 33 साल पहले फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। अक्षय कुमार तमाम सितारों से अलग लाइमलाइट से थोड़ा दूर रहते हैं। कई इंटरव्यू में वो खुद कह चुके हैं, वो इस प्रोफेशन को भी एक नौकरी की तरह ही देखते हैं, तो चलिए अक्षय कुमार के बर्थडे पर हम आपको उनसे जुड़े फैक्ट्स बताते हैं......

2/6

पहला फैक्ट- अक्षय कुमार का जन्म 9 सितंबर 1967 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। लेकिन वो मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अक्षय कुमार उनका असली नाम नहीं है, बल्कि उनका असली नाम राजीव हरिओम भाटिया है।

दूसरा फैक्ट- अक्षय कुमार ने अपना पूरा बचपन दिल्ली के चांदनीचौक में बिताया है, लेकिन इसके बाद अक्षय कुमार को सपनों की नगरी मुंबई जाना पड़ा, जहां उनकी दुनिया बदल गई। अक्षय ने मुंबई की राह पकड़ ली और मुंबई आ गए। आपको बता दें, अक्षय ने डॉन बॉस्को स्कूल और गुरु नानक खालसा कॉलेज में पढ़ाई की।

3/6

तीसरा फैक्ट- अक्षय कुमार को मार्शल आर्ट्स में बेहद पसंद है। वो बैंकॉक मार्शल आर्ट्स सीखने गए थे। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि वो उन्होंने वहां पर खाली समय में उन्होंने शेफ और वेटर की नौकरी भी की थी।

चौथा फैक्ट- अक्षय कुमार पहले मार्शल आर्ट्स सीखाते थे, तब उनके एक स्टूडेंट ने उन्हें मॉडलिंग के लिए प्रोत्साहित किया।

4/6

पांचवा फैक्ट- वैसे तो मॉडल बनने की राह आसान नहीं होती, लेकिन अक्षय कुमार को मॉडलिंग मेंजल्दी ही मौका मिल गया। मॉडलिंग के लिए उन्होंने दो दिन शूटिंग की और उन्हें इतने पैसे कमा लिए जितना वे मार्शल आर्ट सीखा कर महीने भर में कमाते थे। बस फिर क्या था, अक्की ने फैसला कर लिया कि ये मॉडलिंग और फिल्म लाइन ज्यादा अच्छी है।

छठा फैक्ट- मॉडलिंग के बाद अक्षय कुमार ने इससे आगे की राह के बारे में सोचा। जिसके लिए अक्षय कुमार बड़े-बड़े डायरेक्टर के ऑफिस के चक्कर लगाने लगे। एक वह उन्हें एक एड की शूटिंग के लिए बेंगलुरु जाना था पर उनकी फ्लाइट मिस हो गई। वह खाली बैठने से अच्छे एक प्रोड्यूसर के पास चले गए और वहीं उन्हें प्रमोद चक्रवर्ती की फिल्म ‘दीदार’ में हीरो का रोल मिल गया।

5/6

सातवां फैक्ट- अक्षय कुमार की फैन फॉलोइंग में काफी संख्या लड़कियों की रही है, लेकिन  उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो एक्ट्रेस श्रीदेवी को काफी पसंद करते थे। उन्होंने उनकी फोटो अपने कमरे की दीवारों पर लगाई हुई थी।

आठवां फैक्ट- बताया जाता है कि अक्षय कुमार अपनी यंग एज में बड़े दिलफेंक भी रहे हैं। पूजा बत्रा, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी के साथ उन्होंने जमकर रोमांस किया। इसके बाद ट्विंकल खन्ना ने अक्षय की लाइफ में एंट्री ली और अक्षय उनसे प्यार करने लगे और शादी कर ली।

6/6

नौवा फैक्ट- काफी कम लोग ही जानते हैं कि ट्विंकल खन्ना से शादी के बाद भी अक्षय कुमार का नाम प्रियंका चोपड़ा से जुड़ने लगा थी। वहीं अक्षय और रेखा का रोमांस देख हर कोई हैरान रह गया था। खबरें आई कि अक्षय और रेखा एक दूसरे को पसंद करने लगे थे।

दसवां फैक्ट- अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने प्यार के बाद एक-दूसरे को हमसफर चुनने का फैसला किया, लेकिन जब एक दूसरे से प्यार हुआ तो वह ट्विंकल की मम्मी डिंपल कपाड़िया से मिलने गए। जहां उन्होंने अक्षय को Gay समझ लिया था। ऐसे में अक्षय कुमार को काफी गुस्सा आ गया और वो डिंपल से बात करना चाहते थे पर ट्विंकल ने उन्हें संभाल लिया।