Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

Bhojpuri Song: धांसू है खेसारी लाल यादव का पतरी कमर गाना, एक-एक बीट पर थिरक रहे हैं फैंस

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी गानों के लिए लोगों के लिए दीवानगी किसी से छिपी नहीं है हर दिन एक नया भोजपुरी गाना रिलीज होता है और लोगों के दिल पर राज करने लगता है।

New Bhojpuri Song: भोजपुरी गानों के लिए लोगों के लिए दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। हर दिन एक नया भोजपुरी गाना रिलीज होता है और लोगों के दिल पर राज करने लगता है। शिल्पी राज और खेसारी लाल यादव की जोड़ी को तो लोग शुरुआत से ही बहुत पसंद करते हैं। इन दिनों दोनों का 'पतरी कमर' गाना इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है।गाने की एक-एक बीट धमाकेदार है। आइए जानते हैं इस गाने की पूरी टीम के बारे में और देखते हैं वीडियो

धांसू है 'पतरी कमर' गाना 

गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पा राज ने आवाज दी है। वहीं, गाने के वीडियो में कृति वर्मा शानदार लटके-झटके दिखाती दिख रही हैं। दोनों ही केमिस्ट्री बहुत अच्छी लग रहा है। लिरिक्स, वीडियो और गाने की आवाज तक, सब कुछ फैंस को परफेक्ट दिख रहा है। बता दें कि इस गाने के लिरिक्स अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं। गाने के वीडियो पर लाइक और व्यूज की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

गाने पर आए 4 मिलियन से ज्यादा व्यूज  

इस गाने पर कुछ ही समय के अंदर 4 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ गए हैं। खेसारी और कृति की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। गाने में कृति काली साड़ी पहन दमदार डांस मूव्स दिखाती नजर आ रही हैं।