Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

दिल्ली, राजस्थान और हिमाचल में बारिश से मौसम ठंडा, यहां पर विभाग ने जारी किया अलर्ट

देशभर में मॉनसून ने जोरदार वापसी की है, जिससे दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में मौसम सुहावना हो गया है। दिल्ली में तापमान में कमी आई है और मौसम विभाग ने बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 

दिल्ली, राजस्थान और हिमाचल में बारिश से मौसम ठंडा, यहां पर विभाग ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर और कई अन्य राज्यों में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है। तपती गर्मी से राहत मिलने के बाद तापमान में भी कमी आई है। मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून फिर से एक्टिव हो चुका है और आने वाले 24 घंटों में कई राज्यों में बारिश की संभावना है।

ये भी पढ़ें- One Nation-One Election पर इंदिरा गांधी के समय कैसे लगा था ब्रेक, एक क्लिक में जानें सबकुछ

दिल्ली में तापमान हुआ कम

दिल्ली में बुधवार को हुई बारिश ने तापमान को सामान्य से पांच डिग्री कम कर दिया। शहर के विभिन्न हिस्सों में मध्यम दर्जे की बारिश हुई, जिससे मौसम ठंडा हो गया। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है और कल भी बारिश की संभावना जताई है। विभाग का कहना है कि कल आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश हो सकती है।

राजस्थान में बारिश का अनुमान

राजस्थान के पूर्वी हिस्से में भी अगले 24 घंटे तक बारिश का पूर्वानुमान है। बुधवार सुबह तक, पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा। मध्यप्रदेश में बना दबाव का क्षेत्र कमजोर होकर निम्न दबाव के क्षेत्र में बदल गया है, जिससे कल हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में 19 सितंबर से कमी आ सकती है।

हिमाचल में बारिश का असर

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण 32 सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ है और 26 बिजली आपूर्ति योजनाएं बाधित हैं। मौसम विभाग ने 25 सितंबर तक आंधी-तूफान और बादलों की गर्जन के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। राज्य में मॉनसून की शुरुआत से अब तक 173 लोगों की मौत हो चुकी है और 31 लोग लापता हैं, साथ ही राज्य को 1,331 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

यहां पर भी बारिश की संभावना

अगले 24 घंटों में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा, ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और कर्नाटक में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। बिहार, झारखंड, दक्षिण-पूर्व राजस्थान और केरल में भी हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

कल के मौसम का पूर्वानुमान:

दिल्ली: न्यूनतम तापमान 23°C, अधिकतम तापमान 34°C

नोएडा: न्यूनतम तापमान 24°C, अधिकतम तापमान 34°C

गाजियाबाद: न्यूनतम तापमान 25°C, अधिकतम तापमान 34°C

पटना: न्यूनतम तापमान 29°C, अधिकतम तापमान 36°C

लखनऊ: न्यूनतम तापमान 26°C, अधिकतम तापमान 34°C

जयपुर: न्यूनतम तापमान 23°C, अधिकतम तापमान 32°C

भोपाल: न्यूनतम तापमान 23°C, अधिकतम तापमान 32°C

मुंबई: न्यूनतम तापमान 26°C, अधिकतम तापमान 32°C

अहमदाबाद: न्यूनतम तापमान 26°C, अधिकतम तापमान 35°C

जम्मू: न्यूनतम तापमान 23°C, अधिकतम तापमान 35°C