Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

Deepika Padukone Welcomes Baby Girl: दीपिका पादुकोण बनीं मां, पूरी हुई रणवीर की मुराद

Deepika Padukone Ranveer Singh Welcome Baby Girl: रणवीर सिंह और दीपिका एक बेबी गर्ल के पेरेंट्स बन गए हैं। पैपराजी विरल भयानी ने एक पोस्ट के जरिए इसकी पुष्टि की है। रणवीर और दीपिका को बीती शाम मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में जाते हुए देखा गया था। 

Deepika Padukone Welcomes Baby Girl: दीपिका पादुकोण बनीं मां, पूरी हुई रणवीर की मुराद
Deepika Padukone Ranveer Singh Welcome Baby Girl

Deepika Padukone Ranveer Singh Welcome Baby Girl: बॉलीवुड के फेवरेट कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के घर किलकारी गूंजी है। शनिवार शाम को दीपिका अस्पताल पहुंची थीं। जिसके बाद जल्द ही बच्चे की खबर मिलेगी, ऐसे कयास लगाए जा रहे थे, तो अब दीपिका पादुकोण ने बेबी गर्ल को जन्म दे दिया है।

दीपिका-रणवीर के घर आई बेबी गर्ल

रणवीर सिंह और दीपिका एक बेबी गर्ल के पेरेंट्स बन गए हैं। पैपराजी विरल भयानी ने एक पोस्ट के जरिए इसकी पुष्टि की है। रणवीर और दीपिका को बीती शाम मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में जाते हुए देखा गया था। तबसे ही दीपिका की डिलीवरी के कयास लगाए जा रहे थे, तो आज यानी रविवार को दोनों पेरेट्स बन गए हैं।

रणवीर चाहते थे नन्ही राजकुमारी

पिता बने रणवीर सिंह अपने घर में नन्ही राजकुमारी चाहते थे। एक इंटरव्यू के दौरान रणवीर ने कहा था कि वो बेबी गर्ल चाहते हैं। अब रणवीर सिंह का मुराद पूरी हो गई है। पिता रणवीर सिंह और मां दीपिका पादुकोण अपने बच्चे के आने से बेहद खुश हैं।

28 सिंतबर अनाउंस की थी डेट

दीपिका और रणवीर ने जनवरी में अपने बच्चे के आने की खुशी को शेयर किया था। तब कपल ने सिंतबर में पेरेट्स बनने की बात शेयर की थी। हाल ही में खबर आई थी कि कपल 28 सितंबर को आने वाले बच्चे का स्वागत करेंगे। लेकिन अब 8 सिंतबर को ही दोनों पेरेट्स बन गए हैं।