Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

‌मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का नहीं हुआ ब्रेकअप? एक्ट्रेस के मैनेजर ने किया बड़ा खुलासा

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर बीते कई दिनों से ब्रेकअप की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं।मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को लेकर खबर आ रही थी कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। ये खबर आग की तरह इंटरनेट पर फैल रही थी, तभी मलाइका अरोड़ा ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया और उसके बाद उनके मैनेजर ने इन खबरों पर विराम लगा दिया।एक्ट्रेस के मैनेजर के मुताबिक दोनों अलग नहीं हुए हैं, ये केवल एक अफवाह है।

मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप पर मैनेजर का खुलासा !

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक मलाइका के मैनेजर से जब इसे लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, "नहीं नहीं, सब अफवाह है।"उन्होंने आगे कहा कि, 'उनका एक लंबा, प्यार भरा रिश्ता था जो दुर्भाग्य से अब खराब हो गया है। इसका मतलब यह नहीं है कि उनके बीच कोई मनमुटाव है। वे एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं और एक-दूसरे के लिए हमेशा साथ रहे हैं। बीते सालों में उन्होंने अपने रिश्ते को काफी सम्मान दिया है। अलग होने का फैसला करने के बावजूद वे एक-दूसरे को वही सम्मान देते रहेंगे। वे दोनों सीरियस रिलेशनशिप में थे और वे उम्मीद करते हैं कि लोग इस समय में स्पेस देंगे।इसके अलावा मलाइका ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया था।जिसमें लिखा था, "धरती पर सबसे बड़ा खजाना वे लोग हैं जो हमसे प्यार करते हैं और हमें सपोर्ट करते हैं। उन्हें खरीदा नहीं जा सकता न उनकी जगह कोई ले सकता है, और हमारे पास ऐसे कम ही लोग होते हैं।"

दो साल पहले भी उड़ी थी अफवाह

मलाइका और अर्जुन ने 2018 में अपने रिश्ते को आधिकारिक बनाया था। 2022 में भी उनके ब्रेकअप की ऐसी ही खबरें सोशल मीडिया पर चली थीं। अर्जुन ने मलाइका के साथ एक तस्वीर पोस्ट करके रिपोर्ट्स पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने इसे एक नोट के साथ कैप्शन दिया, जिसमें लिखा था, 'संदिग्ध अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं है। सुरक्षित रहें। खुश रहें। लोगों की भलाई की कामना करें। आप सभी को प्यार।