Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

Salman Khan Sister Arpita Khan Birthday: सलमान पहुंंचे बहन अर्पिता की बर्थडे पार्टी में, रुमर्ड गर्लफ्रैंड भी दिखी साथ

Salman Khan Sister Arpita Khan Birthday Bash: र्पिता खान ने 3 अगस्त को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। सलमान खान सहित पूरी फैमिली अर्पिता की ग्रैंड पार्टी में शामिल हुई। इस दौरान बॉलीवुड सेलेब जोड़ी रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा भी पहुचे। साथ ही अर्पिता के बर्थडे बैश की इनसाइड़ वीडियो भी सामने आ गई है। वीडियों में बर्थडे गर्ल अपने भाई सलमान और पति -बच्चों को केक खिलाते हुए नजर आई हैं।

1/6

Salman Khan Sister Arpita Khan Birthday Bash: बॉलीवुड के दबंग भाईजान अपने रिश्तों को निभाने के लिए भी फेमस हैं। अपने भाई और बहन के साथ वो काफी क्लोज बॉन्ड शेयर करते हैं। एक इंटरव्यू में भी सलमान खान ने साफ किया था, कि अर्पिता खान और उनका बॉन्ड बहुत प्यारभरा है। तो इस बार सलमान खान परिवार और दोस्तों को मौजूदगी में बहन का बर्थडे सेलिब्रेट करते दिखाई दिए हैं। जिनकी तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है।

2/6

आज यानी कि 3 अगस्त के अर्पिता खान ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। बीते दिन सलमान खान सहित पूरी फैमिली अर्पिता की ग्रैंड पार्टी में शामिल हुई। इस दौरान बॉलीवुड सेलेब जोड़ी रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा भी पहुचे। साथ ही अर्पिता के बर्थडे बैश की इनसाइड़ वीडियो भी सामने आ गई है। वीडियों में बर्थडे गर्ल अपने भाई सलमान और पति -बच्चों को केक खिलाते हुए नजर आई हैं।

3/6

अर्पिता खान के बर्थडे की इनसाइड तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वो अपने पति, अभिनेता आयुष शर्मा, उनके प्यारे बेटे आहिल, सलमान और सोहेल खान समेत तमाम गेस्ट के बीच काट रहीं हैं। इस दौरान सलमान खान आयुष के बगल में खड़े हैं। वीडियो में अर्पिता, आयुष, सलमान और सोहेल को केक खिलाती नजर आ रही हैं।

4/6

इसके बाद सलमान अपने जीजा आयुष की गोद में बैठी भांजी संग भी खेलते हुए नजर आते हैं। इस दौरान सलमान खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी नजर आई हैं।

5/6

अर्पिता की बर्थडे पार्टी में पहुंचे एक्टर रितेश देशमुख ने भी एक वीडियो शेयर की है। इस क्लिप के बैकग्राउंड में टीवी एक्टर शब्बीर अहलूवालिया, सोहेल के बेटे निर्वाण खान और अलवीरा अग्निहोत्री के बेटे अयान अग्निहोत्री भी नजर आ रहे हैं। वीडियो को पोस्ट करते हुए रितेश देशमुख ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो मेरी डियरेस्ट डार्लिंग अर्पिता खान शर्मा। हम आपसे प्यार करते हैं। आपका आने वाला साल शानदार रहे।”

6/6

अर्पिता खान ने आयुष शर्मा से लव मैरिज की है। बताया जाता है कि दोनों की पहली मुलाकात साल 2011 में एक पार्टी में म्युचुअल फ्रेंड्स के जरिए मिले। इसके बाद कई सालों तक डेटिंग करने के बाद, अर्पिता और आयुष ने नवंबर 2014 में शादी की थी। उनके मजबूत रिश्ते के बावजूद, 2019 में इनके तलाक की अफवाहें सामने आईं, हालांकि ऐसा कुछ नहीं हुआ।