Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

तुषार कपूर की शादी से लेकर ‘मां न बनना देश के लिए मेरा कॉन्ट्रीब्यूशन’ स्टेटमेंट तक क्या-क्या रहा वायरल?

Top TV News: तुषार और प्रियंका दोनों वरमाला पहने पोज देते दिखे। हालांकि, ये शादी रियल लाइफ में नहीं हुई है। मंडप की फोटो वेब सीरीज 'दस जून की रात' से है, जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी और तुषार कपूर लीड रोल्स में हैं।

1/6

Top TV News: टीवी की दुनिया के आपके चहेते सितारों में इस हफ्ते सबसे ज्यादा चर्चा किसकी रही और साथ ही किसकी डेटिंग की खबर ने सोशल मीडिया पर बवाल काट रखा है, चलिए आपको एक साथ बता देंते हैं.....

2/6

तुषार कपूर संग प्रियंका की हुई शादी!

सोशल मीडिया पर एक फोटो जमकर वायरल है, जिसमें तुषार कपूर प्रियंका चाहर के साथ मंडप पर बैठे हैं। जिसे देखकर कई यूजर्स बोले कि दोनों की शादी हो गई है। लेकिन इसकी सच्चाई हम आपको बताते हैं। मंडप में पिंक कलर के शादी के जोड़े में प्रियंका बेहद खूबसूरत लगीं। तुषार और प्रियंका दोनों वरमाला पहने पोज देते दिखे। हालांकि, ये शादी रियल लाइफ में नहीं हुई है। मंडप की फोटो वेब सीरीज 'दस जून की रात' से है, जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी और तुषार कपूर लीड रोल्स में हैं।

3/6

बेटी पलक के रिलेशनशिप पर बोलीं श्वेता

श्वेता तिवारी के बेटी पलक तिवारी काफी समय से सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली को डेट कर रही हैं, ये खबर है। अब गलाटा इंडिया को दिए इंटरव्यू में श्वेता तिवारी ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि 'हर दूसरे दिन तो उसका किसी लड़के के साथ अफेयर चलाते रहते हैं। आखिर वो भी बच्ची है, ये चीजें कब तक बर्दाशत करेगी।'

4/6

दलजीत कौर ने EX हसबैंड पर क्या कहा?

बीते साल दलजीत कौर ने केन्या बेस्ड बिजनेसमैन निखिल पटेल संग दूसरी शादी रचाई थी, लेकिन दोनों का रिश्ता दस महीने में ही टूट गया। निखिल से पहले उनकी शादी शालीन भनोट से हुई थी, जिनसे उन्हें एक बेटा जेडन है। निखिल से अलग होने के बाद जब दलजीत को फैन्स ने शालीन के पास जाने की सलाह दी, तो उन्होंने कहा कि इतना सब हो गया, लेकिन एक्स हसबैंड ने उनकी और उनके बेटे की खबर तक नहीं ली। शायद वो बिजी होंगे।

5/6

अलग हो गए जैस्मिन-अली?

अली गोनी और जैस्मिन भसीन टेलीविजन के फेवरेट कपल्स में से एक हैं। लेकिन हाल ही में जब जैस्मिन ने सोशल मीडिया पर एक प्यार सा पोस्ट शेयर किय, तो उनके ब्रेकअप की चर्चा होने लगी। लेकिन ब्रेकअप पर रिएक्ट करते हुए जैस्मिन ने कहा कि जरूरी नहीं है कि जो भी शेयर किया जाता हो, उसका किसी की जिंदगी से लेना-देना है।

6/6

मां ना बनने का मलाल नहीं

पॉपुलर एक्ट्रेस जयति भाटिया ने 12 मार्च 1992 में थिएटर आर्टिस्ट किरण भाटिया से शादी की थी। शादी को 32 साल हो गए हैं, लेकिन इनके कोई बच्चा नहीं। जयति भाटिया ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि मैंने अपने लिए ये सोचा था कि भारतीय नागरिक होने के चलते मैं बच्चा नहीं करूंगी। पॉपुलेशन नहीं बढ़ाऊंगी। ये देश के लिए मेरा कॉन्ट्रीब्यूशन था।