Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

सिंगर किशोर कुमार एक्टिंग के भी थे उस्ताद, मधुबाला से लेकर मीना कुमारी तक कई एक्टर के साथ दी सुपरहिट फिल्में

Kishore Kumar Birthday Special: सिंगर किशोर कुमार ने अपने फिल्मी करियर में 3000 से ज्यादा गाने गाएं। हर तरह के म्यूजिक में किशोर कुमार यूं रम जाते मानों वो गाना उनके गाने के लिए ही लिखा गया हो। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिंगर किशोर कुमार ने एक्टिंग भी की है, उनकी फिल्में सुपरहिट रही हैं।

1/8

Kishore Kumar Birthday Special: अपनी आवाज से आज भी हम सब के बीच मौजूद लेजेंड सिंगर किशोर कुमार ने अपने फिल्मी करियर में 3000 से ज्यादा गाने गाएं। हर तरह के म्यूजिक में किशोर कुमार यूं रम जाते मानों वो गाना उनके गाने के लिए ही लिखा गया हो। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिंगर किशोर कुमार ने एक्टिंग भी की है, उनकी फिल्में सुपरहिट रही हैं।

2/8

प्रतिभा के धनी इस कलाकार का जन्म 4 अगस्त 1929 को मध्य प्रदेश के खंडवा के बंगाली परिवार में हुआ था। किशोर कुमार के बड़े भाई अशोक कुमार भारतीय सिनेमा के पहले स्टार माने जाते हैं, वहीं उनके छोटे भाई अनूप कुमार भी एक्टर थे।

3/8

लेकिन किशोर कुमार जैसी लोकप्रियता दशकों में किसी एक को मिलती है। लेकिन वो सिर्फ 58 साल की उम्र में 13 अक्टूबर 1987 को अलविदा कहकर चले गए। अब उनके फैंस के लिए उनके तमाम गाने और ये फिल्में रह गई हैं। जिनके जरिए वो आज भी फैंस के बीच मौजूद हैं।

4/8

किशोर कुमार नेएच एस रावैल के निर्देशन में बनी फिल्म शरारत में काम किया था। जिसमें  किशोर कुमार, मीना कुमारी और राज कुमार के साथ नजर आए थे। ये फिल्म आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।

5/8

शांतिलाल सोनी के निर्देशन में बनी फिल्म मिस्टर एक्स बॉम्बे हिट थी.। इस फिल्म को यूट्यूब पर देखा जा सकता है। इस फिल्म के लगभग सभी गाने हिट थे लेकिन 'मेरे महबूब कयामत होगी' ने धूम मचा दी थी और आज भी दिल से हारे यूथ इसे खूब सुनते हैं।

6/8

एमवी रमन के निर्देशन में बनी फिल्म पायल की झंकार में किशोर कुमार और सुलोचना चटर्जी जैसे कलाकार नजर आए थे। इस फिल्म को भी यूट्यूब पर फ्री में देखा जा सकता है। सत्येन बोस के निर्देशन में बनी फिल्म चलती का नाम गाड़ी 1958 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में किशोर कुमार, अशोक कुमार, अनूप कुमार तीनों भाई नजर आए थे, वहीं फिल्म में मधुबाला लीड एक्ट्रेस थीं। इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इस फिल्म में 'बाबू समझो इशारे', 'एक लड़की भीगी भागी सी' जैसे गाने सुपरहिट रहे।

7/8

ज्योति स्वरूप के निर्देशन में बनी फिल्म पड़ोसन एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है जो 1968 में आई थी। इस फिल्म में सुनील दत्त और सायरा बानो लीड रोल में थे। लेकिन किशोर कुमार और महमूद जैसे कैरेक्टर्स ने फिल्म में जान डाल दी थी। फिल्म में 'एक चतुर नार', 'मेरे सामने वाली खिड़की में', 'मैं चली मैं चली देखो', 'मेरे भोले बालम' जैसे गाने सुपरहिट रहे।

 

8/8

साल 1962 में रिलीज हुई फिल्म हाफ टिकट किशोर कुमार और मधुबाला की सुपरहिट फिल्म थी। इस फिल्म को यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं। फिल्म में 'चील चील चिल्ला के' जैसा गाना हिट रहा था।