Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

केरल में आया मौत का सैलाब, पानी में बह गए कई गांव और सड़के, हर तरफ तबाही का मंजर

kerala Disaster: केरल के वायनाड में मौत का सैलाब आ गया। इससे कई गांव और सड़के पानी में बह गये। यहां तक की बड़ी संख्या में लोगों को अपनी जिंदगियां गवानी पड़ी।

केरल में आया मौत का सैलाब, पानी में बह गए कई गांव और सड़के, हर तरफ तबाही का मंजर

kerala Disaster: केरल के वायनाड में मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी। चूरलमाला गांव का एक बड़ा हिस्सा शहर के सबसे भीषण भूस्खलन में बह गया। बचावकर्मी, जिन्हें जीवित बचे लोगों की मदद के लिए लगाया गया था, उनका कहना है कि उन्हें अंदाजा ही नहीं था कि आपदा कितनी बड़ी है। रात 2 बजे से सुबह 6 बजे के बीच इलाके में एक के बाद एक 3 भूस्खलन हुए।

भूस्खलन लाया मौत का सैलाब

भूस्खलन इतना बड़ा था कि एक के बाद एक कई दुकानों और वाहनों सहित चूरलमाला शहर का एक हिस्सा लगभग पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। रात करीब 2 बजे, कम से कम दो से तीन बार भूस्खलन हुआ, इससे लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। वायनाड जिले में लगातार जारी भारी बारिश के कारण मंगलवार तड़के कई जगहों पर हुई भूस्खलन की घटनाओं में मरने वाले लोगों की संख्‍या 43 हो गई है।

भीषण तबाही में 400 परिवार हुए अलग

केरल के मुख्य सचिव वी. वेणु ने स्थानीय मीडिया को बताया, "रात करीब 2 बजे, कम से कम दो से तीन बार भूस्खलन हुआ। इस समय, कुछ प्रभावित इलाके कट गए हैं। मौसम भी प्रतिकूल है, इसलिए एनडीआरएफ की टीमें इनमें से कुछ प्रभावित इलाकों में नहीं जा पा रही हैं। सभी लोग अलर्ट पर हैं। हम समन्वित तरीके से बचाव कार्य करेंगे। हम अभी भी पता लगा रहे हैं कि कितने लोग फंसे हुए हैं। बचाव कार्य सुनिश्चित करने के लिए लोगों को एयरलिफ्ट करने सहित सभी विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।" स्थानीय लोग और पेशेवर बचाव ऑपरेटरों की एक टीम इलाके में लोगों का पता लगाने में लगी हुई है, जो दो हिस्सों में बंट गया है और करीब 400 परिवार अलग-थलग पड़ गए हैं।