Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

आइसक्रीम में निकली इंसान की कटी हुई उंगली, महिला के देखकर उड़ गये होश!

मुंबई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, यहां आइसक्रीम में कटी हुए इंसानी उंगली मिलने से हडकंप मच गया। महिला ने दावा किया है कि आइसक्रीम कोन के अंदर इंसान की एक कटी हुई उंगली मिली। महिला ने इसकी तस्वीर शेयर की और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

आइसक्रीम में निकली इंसान की कटी हुई उंगली, महिला के देखकर उड़ गये होश!

मुंबई के मलाड इलाके में बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने ऑनलाइन ऐप के जरिए खाने के लिए 3 आइसक्रीम का ऑर्डर दिया। डिलीवरी होते ही महिला ने आइसक्रीम की पैकिंग खोली। वो उसे खाने ही वाली थी कि तभी उसे आइसक्रीम में इंसानी उंगली नजर आई। महिला ने जैसे ही आइसक्रीम में उंगली देखी तो उसके होश उड़ गये।

आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने उस आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आइसक्रीम कोन को जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आइसक्रीम से मिली इंसानी उंगली को FSL (फोरेंसिक) में भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच भी कर रही है।

पुलिस ने दी मामले की जानकारी

पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि मुंबई के मलाड इलाके में ऑनलाइन ऑर्डर की गई आइसक्रीम कोन में महिला को इंसानी उंगली का टुकड़ा मिला। जिसके बाद महिला पुलिस स्टेशन पहुंची। हमने आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर आइसक्रीम को जांच के लिए भेज दिया है। आइसक्रीम में मिले मानव अंग को FSL (फोरेंसिक) के पास भेज दिया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक जिस जगह पर आइसक्रीम बनाई और पैक की गई, उसकी भी तलाशी ली जा रही है।