Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

मतगणना के दौरान सपा करा सकती है दंगा, भाजपा ने लगाया गंभीर आरोप

देशभर की निगाहें इस वक्त लोकसभा चुनाव के परिणामों पर टिकी हुई है। कुछ ही देर बाद नतीजे भी सामने आ जाएंगे। लेकिन उससे पहले भाजपा ने समाजवादी पार्टी पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुआ कहा कि सपा मतगणना के दौरान दंगा और हिंसा करवा सकती है।

मतगणना के दौरान सपा करा सकती है दंगा, भाजपा ने लगाया गंभीर आरोप

लोकसभा चुनाव के परिणाम आने में बस कुछ ही समय की देरी है। लेकिन उससे पहले बीजेपी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए बेहद ही गंभीर आरोप लगा दिया। भाजपा का कहना है की सपा के लोग मतगणना के दौरान कभी भी हिंसा और दंगे करवा सकते है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भाजपाईयों ने सौंपा ज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा से मुलाकात कर के उन्हें ज्ञापन सौंपा। आपको बता दें की भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने सपा प्रमुख की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही गयी बातों का हवाला देकर दावा किया कि सपा कार्यकर्ता उत्तेजित होकर अराजकता फैलाने की तैयारी कर रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष के अलावा प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व प्रदेश चुनाव समिति के प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सहसंयोजक जेपीएस राठौर, अखिलेश अवस्थी एडवोकेट शामिल थे।

अखिलेश के इस बयान से भड़की भाजपा

जानकारी के मुताबिक सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को पत्रकारों के साथ प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान एक्जिट पोल पर सवाल उठाते हुए चुनाव आयोग से एजेंटों के लिए सुरक्षा व्यवस्था करने का आग्रह किया।अखिलेश यादव ने कहा कि जब भाजपा कमजोर दिखेगी, तो प्रशासन उनका है, और वे एजेंटों को धमकाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि उनके पास मतदान और फार्म 17 सी की सारी जानकारी है, क्योंकि उन्हें पता है कि भाजपा साजिश कर सकती है। उन्होंने कहा, ऐसा हो सकता है कि वे धीमी गति से मतगणना करें और रात में बिजली काट दें।