Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

चुनावी नतीजों से गर्माया शेयर बाजार,सेंसक्स में आई अब तक की सबसे बड़ी गिरावट

चुनावी नतीजों का असर शेयर बाजार पर भी पड़ता नजर आ रहा है। सेंसक्स में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। शेयर बाजार के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा सिंगल डे लैंडस्लाइड डाउनफॉल है।

चुनावी नतीजों से गर्माया शेयर बाजार,सेंसक्स में आई अब तक की सबसे बड़ी गिरावट

लोकसभा चुनाव के नतीजों से जहां एक तरफ राजनीतिक गलियारों में गर्मागर्मी का महौल है तो वहीं दूसरी ओर घरेलू शेयर बाजार में भी इसका असर साफ तौर पर नजर आ रहा है। शेयर बाजार के लिए मंगलवार का दिन बेहद ही भारी साबित होता नजर आ रहा है। इससे पहले शेयर मार्केट में इतनी बड़ी गिरावट दर्ज होती नहीं देखी गई। इस गिरावट ने स्टॉक मार्केट में कोहराम मचा कर रख दिया है।                                                     

सेंसक्स में दर्ज हुई भारी अंको की गिरावट

सेंसेक्स में 6,234.35 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है और ये 70,234 तक आ गिरा है. किसी एक दिन में 6000 अंकों से ज्यादा की गिरावट शेयर बाजार के लिए ऐसा जख्म है जिसे भरने के लिए काफी बड़ा समय लग सकता है. ये घरेलू शेयर बाजार के इतिहास में ऐसा अकेला दिन है जहां इतनी भयंकर गिरावट का बाजार को सामना करना पड़ा हो.

निफ्टी के 50 में से 46 शेयरों में भारी गिरावट

जानकारी के मुताबिक निफ्टी के 50 में से 46 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है।एनएसई पर इस समय 2639 शेयरों में ट्रेड हो रहा है और 2431 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है।