Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

बारात में कर रहे थे डांस हो गया विवाद,एक युवक की चाकू घोपकर हत्या दूसरा गंभीर रुप से घायल,आरोपी गिरफ्तार

कोटा में बारात के दौरान डांस करने को लेकर विवाद हो गया।विवाद कुछ इस तरह से बढ़ा कि उसमें एक युवक की हत्या कर दी गई। वहीं एक व्यक्ति घटना में घायल बताया जा रहा है।

बारात में कर रहे थे डांस हो गया विवाद,एक युवक की चाकू घोपकर हत्या दूसरा गंभीर रुप से घायल,आरोपी गिरफ्तार

कोटा में बारात के दौरान डांस करने को लेकर विवाद हो गया।विवाद कुछ इस तरह से बढ़ा कि उसमें एक युवक की हत्या कर दी गई। वहीं एक व्यक्ति घटना में घायल बताया जा रहा है। पुलिस ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक दो पक्षों में पहले डांस करने को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद गुस्से में एक व्यक्ति पर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद उसे बचाने गए युवक पर भी हमला किया गया। इस पूरी घटना में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया जिसका इलाज किया जा रहा है।

चाकू घोपकर की गई हत्या

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बारात में डांस करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इस विवाद में एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। वहीं एक अन्य व्यक्ति घायल बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान कोटडी के छावनी इलाके के निवासी अमन सिंह राजपूत के तौर पर हुई है जिनकी उम्र 22 वर्ष बताई जा रही है। इसके साथ ही घायल व्यक्ति की पहचान विज्ञाननगर इलाके के रहने वाले गणेश राठौड़ उर्फ अरविंद के रूप में हुई है जिसकी उम्र 20 वर्ष बताई गई।

घटना के दो आरोपी गिरफ्तार

थाना प्रभारी बाबूलाल मीणा के मुताबिक ये दोनों बुधवार रात अपने दोस्त सचिन की शादी में शामिल होने केशोराय पाटन थाने के सिंटा गांव पहुंचे थे। थाना प्रभारी ने बताया कि आधी रात को दोनों और उनके दो अन्य दोस्तों के बीच बारात में डांस करने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद, दूसरे समूह के कुंभराज मेघवाल और कमल केवट ने अमन सिंह राजपूत के पेट में चाकू मार दिया। उन्होंने कहा कि अपने दोस्त को बचाने के लिए बीच बचाव करने वाले गणेश राठौड़ पर भी आरोपियों ने नहीं बक्शा औप उसपर भी हमला कर दिया। फिलहाल बूंदी के पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद ने कहा कि दोनों आरोपियों को कोटा से गिरफ्तार कर लिया गया है।