Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

दुल्हन ने दूल्हे और उसके परिवार के साथ की ठगी, 5 लाख नगद और 10 लाख के गहने लेकर भागी

अलवर, जिले के बुध विहार शादी कर आई दुल्हन 10 लाख रुपए लेकर अपने मायके भाग गई। 

दुल्हन ने दूल्हे और उसके परिवार के साथ की ठगी, 5 लाख नगद और 10 लाख के गहने लेकर भागी

अलवर, जिले के बुध विहार शादी कर आई दुल्हन 10 लाख रुपए लेकर अपने मायके भाग गई। 

4 नवंबर को यूपी के आगरा के निकट बरौली गुर्जर गांव से अलवर शहर के बुध विहार शादी कर आई दुल्हन 5 लाख रुपए नकद और 10 लाख रुपए के जेवर लेकर चली गई। दुल्हन के परिवार ने दूल्हे के परिवार से शादी करने से पहले 5 लाख रुपए लिए थे। शादी के बाद हंसी खुशी में परिवार ने करीब 10 लाख रुपए के जेवर बनवा दिए। अगले 10 दिन बाद दुल्हन का भाई लेने आया। ससुराल ने दुल्हन को खुशी खुशी दुल्हन को वापस पिहर भेज दिया। उसके बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने आगरा गया तो दुल्हन के परिवार के लोगों ने उसे धमकाया और कहा कि दुबारा आए तो झूठा केस लगा के जेल भिजवा देंगे। यहां मत आना। यह हमारा ठगी करने का तरीका है। यूपी की पुलिस ने भी परिवार को डरा दिया कि बरौली गुर्जर गांव में 15 से 20 परिवार ऐसे है जो इसी तरह ठगी करते हैं। अब परिवार ने अलवर के शिवाजी पार्क थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

दूल्हे के पिता से बताई आपबिती 

दूल्हे कुलदीप के पिता रामगोपाल ने बताया कि रामवीर सिंह व उसकी पत्नी अर्चना देवी निवासी वृंदावन जगजीत नगर शमशाबाद रोड आगरा यूपी के हैं। उन्होंने कहा कि हमारी भतीजी मनीषा तोमर का विवाह करना है। हम आपके बेटे कुलदीप सिंह से भतीजी का विवाह कर सकते हैं। लेकिन विवाह का खर्च बेटे पक्ष को वहन करना होगा। इस पर सहमति होने के बाद 4 नवंबर 2022 को विवाह का पूरा खर्च उठाते हुए कुलदीप व मनीषा की शादी हो गई। शादी में खर्च के नाम पर बेटी वाले ने पहले तीन लाख रुपए वसूले। जगजीत नगर राजपुर चूंगी शमशाबाद में दोनों का विवाह हुआ। जबकि दुल्हन का मूल गांव पास में ही बरौली गुर्जर है।

10 लाख के आभूषण ले गई दुल्हन

विवाह के बाद मनीषा अपने ससुराल बुध विहार आ गई। 10 दिन बाद दुल्हन का भाई उसे जेवर सहित वापस ले गया। इसके बाद 11 नवंबर को मनीषा का भाई यहां आए और मनीषा को लेकर चले गए। मनीषा पूरे जेवर पहनकर घर से पीहर के लिए निकली। इसके बाद में मनीषा का पति कुलदीप उसे लेने वापस गया। लेकिन मनीषा के पिता किशोर सिंह पुत्र निहाल सिंह, माता ललिता देवी, चाचा रामवीर सिंह व चाची अर्चना ने वापस भेजने से मना कर दिया और धमकी दी कि वापस जाओ। वरना दूसरे केस में फंसा देंगे। हम ऐसे ही लोगों से रकम व जेवर ठगते हैं। इस तरह 5 लाख रुपए नकद व करीब 10 लाख रुपए के जेवर ठग लिए। जिसकी पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पहले काफी बार दुल्हन को लाने के प्रयास किए गए। सब प्रयास फेल होने के बाद पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया गया।

यूपी की पुलिस ने कहा- 20 परिवार ऐसा कर रहे

दुल्हन के परिवार वाले वहां की पुलिस से मिले। तब पुलिस ने बताया कि इस गांव के 15 से 20 परिवार इसी तरह ठगी करते हैं। उनके खिलाफ पहले के कई मुकदमें चल रहे हैं। यह सब सुनकर दुल्हा और उसका परिवार वापस लौट आया। यहां आने के बाद शिवाजी पार्क थाने में रिपोर्ट दी है। अब पुलिस मामले की जांच में लगी है।