Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे भजनलाल जाटव, बढ़ी दिल्ली तक टेंशन !

लोकसभा चुनाव 2024 नजदीक हैं और राजस्थान में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। राजस्थान की करौली-धौलपुर लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार भजनलाल जाटव पर अवैध टोल वसूली का आरोप लगा है। अवैध टोल वसूली करने का आरोप भजनलाल जाटव पर पीडब्ल्यूडी मंत्री रहते हुए लगा है। इस सीट पर जीत के समीकरण कांग्रेस के लिए पहले ही मुश्किल नजर आ रहे थे, उसके साथ ही अब भजनलाल जाटव पर लगे इस आरोप से ये मुश्किलें और भी बढ़ती दिखाई दे रही हैं। 

This browser does not support the video element.

लोकसभा चुनाव 2024 नजदीक हैं और राजस्थान में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। राजस्थान की करौली-धौलपुर लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार भजनलाल जाटव पर अवैध टोल वसूली का आरोप लगा है। अवैध टोल वसूली करने का आरोप भजनलाल जाटव पर पीडब्ल्यूडी मंत्री रहते हुए लगा है। इस सीट पर जीत के समीकरण कांग्रेस के लिए पहले ही मुश्किल नजर आ रहे थे, उसके साथ ही अब भजनलाल जाटव पर लगे इस आरोप से ये मुश्किलें और भी बढ़ती दिखाई दे रही हैं। 


करौली-धौलपुर कांग्रेस उम्मीदवार भजनलाल जाटव पर अवैध वसूली का आरोप


राजस्थान में जीत के आंकड़ें बिठाने के लिए कांग्रेस पार्टी का समीकरण बिगड़ता दिख रहा है। करौली धौलपुर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मंत्री रहे भजनलाल जाटव पर RTI  कार्यकर्ता अशोक पाठक ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है | 
अशोक पाठक का कहना है कि, भजनलाल जाटव ने मंत्री रहते हुए अपने पद का गलत इस्तेमाल किया है और जनता को चूना लगाया है। अशोक पाठक ने कहा कि मंत्री रहते हुए सिंघाना चिड़ावा पचौरी टोल की अवधि समाप्त होने के बाद भी अनैतिक रूप से 4 महीने तक टोल बसूली जारी रखी। अपने मंत्री पद का दुरूपयोग करते हुए टोल ठेकेदारों को फायदा पहुंचाया और अपनी जेब भरी। जनता से करीब 4 महीने तक अवैध टोल वसूली किया। 


अशोक पाठक ने तारीखों को सबूत बना रखी बात


RTI  कार्यकर्ता अशोक पाठक बताया कि चिड़ावा-सिंघाना-पचेरी टोल का निर्माण बिओटी प्रोजेक्ट के तहत हुआ था। टोल चलने की आखिरी अवधि 11 मार्च 2022 को समाप्त हो गयी थी। लेकिन टोल मंत्री की मिलीभगत से 11 मार्च से लेकर 15 जुलाई तक करीब 126 दिन अतिरिक्त अवैध वसूली की गई। उन्होंने आग कहा कि बाद में शिकायत होने के बाद विभाग की एम्पावर्ड कमेटी ने इस मामले की जाँच की और दोषी मानते हुए टोल ठेकेदारों पर 7 करोड़ का जुर्माना लगाया। लेकिन भजनलाल जाटव के मंत्री रहते, विभाग, ठेकेदारों से एक रूपये की वसूली नहीं कर पाया |


करौली-धौलपुर सीट पर कांटे की टक्कर


करौली-धौलपुर सीट की बात करें, तो लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की तरफ से भजनलाल जाटव प्रत्याशी हैं। वहीं, बीजेपी ने इंदु जाटव को प्रत्याशी घोषित किया है। करौली-धौलपुर सीट पर मौजूदा समय में सासंद बीजेपी के मनोज राजोरिया हैं।

रिपोर्ट: वैभव शुक्ला