Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र का विदाई समारोह, सीएम भजनलाल शर्मा विदाई देने पहुंचे, डिप्टी सीएम भी रही मौजूद

Farewell ceremony of former Governor Kalraj Mishra: राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र को विदाई देने के लिए मुख्यमंत्री भजललाल शर्मा पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा भी मौजूद रहें।

पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र का विदाई समारोह, सीएम भजनलाल शर्मा विदाई देने पहुंचे, डिप्टी सीएम भी रही मौजूद

Farewell ceremony of former Governor Kalraj Mishra: राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान उन्हें विदाई देने के लिए मुख्यमंत्री भजललाल शर्मा पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा भी मौजूद रहें।

https://twitter.com/BharatRaftarTV/status/1819616797580317074

विदा होने से पहले भगवान का लिया आर्शीवाद

आपको बता दें कि पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र विदा होने से पहले भगवान का आर्शीवाद लेने पहुंचे थे।सबसे पहले उन्होंने बुधवार को मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन किए। फिर गुरुवार को खोले के हनुमान जी के दर्शन किए और उसके बाद शुक्रवार को वह जयपुर के आराध्य गोविंद देवजी मंदिर पहुंचे थे। यहां पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने ठाकुर जी की चौखट पर बैठकर आरती की और भगवान का आशीर्वाद लेते हुए राजस्थान की सुख समृद्धि की कामना की।

पार्टी में संकटमोचन की निभाई भूमिका

राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने हमेशा ही अपनी पार्टी में संकटमोचन की भूमिका निभाई है। पार्टी में जब भी कभी नाराजगी होती थी तो हमेशा ही कलराज मिश्र को आगे खड़ा किया जाता है। जिसमें वह संकटमोचन की भूमिका को निभाते हुए सारी कलह को दूर करवा देते थें। पार्टी में कोई भी कलराज मिश्र की बात को नहीं टालता था।

राजस्थान में किए विकास कार्य

राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने संविधान पार्क की स्थापना राजभवन में और प्रत्येक विश्वविद्यालय में अभूतपूर्व कार्य करवाया है।साथ ही सबसे अधिक दीक्षांत समारोह भी पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र के कार्यकाल में भी हुए हैं। आपको बता दें कि पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र राजस्थान की राजनीति में सदैव सक्रिय रहे हैं, और आम जनता के लिए हमेशा खड़े नजर आए।