Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

खाना, पानी और बिस्तर लेकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस नेता, सदन में गुजारनी पड़ी रात, जानिए क्या है वजह?

Demonstration of Congress MLAs in Assembly: राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के नेता खाना, पानी और बिस्तर लेकर पहुंचे।और सदन में पूरी रात गुजारी। साथ ही सारे विधायकों ने मिलकर भजन किर्तन भी किया।

खाना, पानी और बिस्तर लेकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस नेता, सदन में गुजारनी पड़ी रात, जानिए क्या है वजह?

Demonstration of Congress MLAs in Assembly: राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस विधायकों ने पूरी रात गुजार दी, और सभी ने मिलकर भजन किर्तन भी किया। आपको बता दें कि कांग्रेस विधायक विधानसभा में पूरी रात धरने पर बैठे रहे। तालियां बजाते हुए एक सुर में भजन किर्तन किया।

सदन में विपक्ष को क्यों गुजारनी पड़ी रात

विधानसभा में मार्शल बुलाने पर कांग्रेस विधायक अचरज प्रकट कर रहे थे। विधायक मुकेश भाकर निलंबित होने के बाद एक शब्द भी नहीं बोले, इसके बाद मार्शल ने कांग्रेसी विधायकों से धक्का-मुक्की क्यों की। कांग्रेस विधायकों ने इसी विषय पर चर्चा की, और पूरी रात सदन के अंदर ही धरना प्रदर्शन किया।

महिला विधायकों ने भी किया प्रदर्शन

बता दें कि कांग्रेस की 7 महिला विधायकों ने भी पूरी रात धरना दिया। कांग्रेस की महिला विधायक अनीता जाटव, शिखा मील बराला, इंद्रा मीणा, रमीला खड़िया, सुशीला डूडी, गीता बरवड़ और शिमला देवी धरना में शामिल रहीं।

विधानसभा में हुआ जमकर हंगामा

5 अगस्त को साजस्थान सदन में जमकर हंगामा हो गया। ये हंगामा इसलिए हुआ क्योंकि लाडनूं से कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर को स्पीकर ने निलंबित कर दिया। हंगामा शुरू हुआ तो स्पीकर ने मार्शल को बुला लिया।मार्शल और कांग्रेस विधायक भिड़ गए। इस दौरान हिंडौन विधायक अनीता जाटव की चूड़ियां टूट गईं। विधायक हरिमोहन शर्मा, रामनिवास गावड़िया और घनश्याम सहित कई विधायक गिर गए। सदन में हुए हंगामे से कांग्रेस के विधायकों को काफी गुस्सा आया, और फिर उसके बाद सभी विधायक सदन में अपना टिफिन पानी और तकिया, गद्दे लेकर पहुंच गए। इस दौरान सभी ने सदन में पूरी रात धरना दिया।