Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

ग्रामीणों ने पहले तो कांस्टेबल को जमकर पीटा, फिर किया पुलिस के हवाले, पढ़िए ये रिपोर्ट

कांस्टेबल की पिटाई व हाथापाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार की है।

ग्रामीणों ने पहले तो कांस्टेबल को जमकर पीटा, फिर किया पुलिस के हवाले, पढ़िए ये रिपोर्ट

झुंझुनूं जिले के मंडावा थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से छेड़छाड़ करने पर ग्रामीणों ने आबकारी थाना नवलगढ़ में कार्यरत कांस्टेबल की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़िए -

कांस्टेबल की पिटाई व हाथापाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार की है। बारिश शुरू होने पर पीड़िता गांव में एक धार्मिक स्थल के पास रुकी थी। इसी दौरान आरोपी कांस्टेबल महेंद्र सिंह त्रिलोटिया भी बारिश से बचने के बहाने वहां आ गया। उसने युवती से छेड़छाड़ की। पीड़िता ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी।

ग्रामीणों के अनुसार आरोपी नशे में था। उसके पास शराब की बोतल भी थी। सूचना मिलने पर मंडावा थाने के एएसआई नरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस आरोपी कांस्टेबल महेंद्र सिंह को थाने ले गई। पुलिस ने महेंद्र सिंह को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। युवती ने मंडावा थाने में आबकारी थाने में कांस्टेबल महेंद्र सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। मंडावा पुलिस मामले की जांच कर रही है।