Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

राजस्थान 12वीं परीक्षा में 100% नंबर लाने वाली प्राची ने रेगुलर स्टडी को बताया मंत्र,कहा कि मार्गदर्शन है सबसे अहम

राजस्थान बोर्ड की तरफ से 12वीं का रिजल्ट आज घोषित किया गया। जिसमें टॉप करने वाले छात्रों की लिस्ट में सबसे पहला नाम प्राची सोनी का है। जिन्होंने किसी भी विषय में खुद को पीछे नहीं रहने दिया, और 100 प्रतिशत अंक लाकर सभी को हैरान कर दिया। खैरथल जिले की प्राची सोनी ने इतिहास रच दिया है, उन्होंने 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वो राजस्थान बोर्ड के साइंस स्ट्रीम में 100 में से 100 अंक पाने वाली संभवत: पहली स्टूडेंट हैं।

राजस्थान 12वीं परीक्षा में 100% नंबर लाने वाली प्राची ने रेगुलर स्टडी को बताया मंत्र,कहा कि मार्गदर्शन है सबसे अहम
प्राची सोनी, राजस्थान 12वीं की टॉपर

राजस्थान बोर्ड की तरफ से 12वीं का रिजल्ट आज घोषित किया गया। जिसमें टॉप करने वाले छात्रों की लिस्ट में सबसे पहला नाम प्राची सोनी का है। जिन्होंने किसी भी विषय में खुद को पीछे नहीं रहने दिया, और 100 प्रतिशत अंक लाकर सभी को हैरान कर दिया। खैरथल जिले की प्राची सोनी ने इतिहास रच दिया है, उन्होंने 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वो राजस्थान बोर्ड के साइंस स्ट्रीम में 100 में से 100 अंक पाने वाली संभवत: पहली स्टूडेंट हैं।

प्राची ने रचा कीर्तिमान, रेगुलर स्टडी को बताया मंत्र

राजस्थान बोर्ड के रिजल्ट की घोषणा होने के बाद खैरथल जिले के बीबीरानी के पास इकरोटिया गांव की स्टूडेंट प्राची सोनी की अंक तालिका सबको चौंकाने वाली है। 12वीं साइंस में प्राची ने 100 परसेंट अंक लाकर कीर्तिमान रचा है। प्राची ने गांव और जिले का नाम रोशन किया है। साथ ही साथ राजस्थान बोर्ड में 100 परसेंट अंक लेकर प्राची ने अपनी योग्यता का लोहा मनवाया है। अपनी इस सफलता के पीछे प्राची ने सबसे बड़ा रोल रेगुलर स्टडी का बताया है। प्राची ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि स्कूल और घर पर वो नियमित पढ़ाई करती थीं। एक दिन कम समय मिला, तो दूसरे दिन उसकी भरपाई के लिए थोड़ा ज्यादा पढ़ लेती थी।

स्कूल के शिक्षकों और माता-पिता को दिया श्रेय

जैसा कि हम जानते है कि प्राची की मेहनत उन्हें अंकों के तौर पर हासिल हुई है। लेकिन राजस्थान के अलवर जिले में कुल 48 हजार 312 स्टूडेंट्स ने बोर्ड एग्जाम दिया हैं। जिसमें खैरथल की प्राची सबसे आगे निकली हैं। जिसका श्रेय वो स्कूल के शिक्षकों और माता-पिता को देती हैं।

मार्गदर्शन को बताया अहम

इसी के साथ ही प्राची ने बातचीत में साफतौर पर कहा कि वो पहले टीवी और पेपर में बोर्ड के एग्जाम में मेरिट में आने वाले स्टूडेंट्स के नाम को देखकर सोचती थी कि वह भी यह कारनामा कर सकती है। इसके लिए उसने पूरी लगन और मेहनत के साथ पढ़ाई की। उसके साथ उनके टीचर और परिजनों की मेहनत और मार्गदर्शन भी उनके इस सफर के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा है।