Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बेटे ने सांगानेर विधानसभा में लगाए पक्षियों के लिए परिंदे

राजस्थान में इस भीषण गर्मी में इंसान से लेकर हर कोई परेशान है, ऐसे में अब सामाजिक संगठनों के साथ-साथ राजनीतिक पार्टी भी परिंदे लगा रही है। पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने परिंदें लगाने का अभियान शुरू कर रखा है, तो वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की विधानसभा में उनके पुत्र कुणाल शर्मा ने बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ परिंदे लगवाए।

भीषण गर्मी से पक्षियों को राहत पहुंचाने का अभियान

गौरतलब है कि मानसरोवर युवा मोर्चा भाजपा द्वारा वार्ड-73 के रजत पथ स्थित महाराजा सूरजमल उद्यान में भीषण गर्मी में निरीह पक्षियों की जल सेवा के पुण्य कार्य के लिए परिंदा वितरण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मानसरोवर युवा मोर्चा के अध्यक्ष आशीष पांडे के नेतृत्व में इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के सुपुत्र डॉ. कुणाल शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि भाजयुमो, जयपुर जिला अध्यक्ष सुरेंद्रसिंह पुरूवंशी, मानसरोवर मंडल अध्यक्ष अशोक रावतानी  एवं नगर निगम ग्रेटर के पशु नियंत्रण एवं संरक्षण समिति के अध्यक्ष अरुण वर्मा ने सभी को संबोधित किया।

साथ ही वार्ड 72 पार्षद व अध्यक्ष पारस जैन, वार्ड 70 पार्षद श्री रामावतार गुप्ता , वार्ड 69 पार्षद आशीष शर्मा, वार्ड 76 पार्षद शक्ति यादव, मानसरोवर मंडल महामंत्री  राजेंद्र खंडेलवाल,  निर्मल शर्मा,  लोकेश जोशी,  सुरेश मीणा, मानसरोवर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रिया, महिला मोर्चा वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बूथ अध्यक्ष वंदना कार्यक्रम में उपस्थित रहे।