Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

राजस्थान पेपर लीक मामला: SOG का एक्शन जारी, बीकानेर में 9 जगहों पर छापेमारी, हिरासत में 7 लोग

राजस्थान में पेपर लीक मामलों में एसओजी ने बड़ी कार्रवाई की है। बीकानेर में 9 जगहों पर छापेमारी में 7 लोगों को हिरासत में लिया गया है। यह कार्रवाई रेड एग्जीक्यूटिव ऑफिसर भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले से जुड़ी है।

राजस्थान पेपर लीक मामला: SOG का एक्शन जारी, बीकानेर में 9 जगहों पर छापेमारी, हिरासत में 7 लोग

राजस्थान में पेपर लीक मामलों में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप यानी एसओजी का एक्शन जारी है। एसओजी अधिकारयों ने शनिवार देर रात बीकानेर में बड़ी कार्रवाई की। जहां शहर के 9 जगहों पर छापेमारी की गई। वहीं, बताया जा रहा ये कार्रवाई रेड एग्जीक्यूटिव ऑफिसर भर्ती परीक्षा के अंतर्गत की गई है। मामले में सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। बता दें, इस वक्त सीएम भजनलाल शर्मा विदेश दौरे पर हैं। उनके लौटने से पहले एसओजी एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाम तक एसओजी पेपर लीक जुड़े मामले में बड़ा खुलास कर सकती हैं। 

ये भी पढ़ें-

आरोपियों को लाया गया जयपुर 

गौरतलब है,बीते दिनों राज्य में ईओ परीक्षा आयोजित की कई थी हालांकि अभी तक परीक्षा का परिणाम सामने नहीं आया है। कहा जा रहा है कई छात्रों ने नकल करने के लिए पेपर खरीद थे। इसी मामले की जांच के लिए नौ टीमें बनाई गई हैं। जिसने बीते दिन बीकानेर में दबिश दी। ये रेड रात में करीब 1 बजे खत्म हुई थी। वहीं, एसओजी अधिकारी डिटेन किये गए सात आरोपियों को पूछताछ के लिए जयपुर ले आई है। इससे इतर एसओजी 20 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की कार्रवाई कर रही है। ये एक्शन राजस्थान पुलिस एसआई-ईओ भर्ती परीक्षा में धांधली से जुड़ा है। कयास लगाये जा रहे हैं, आने वाले दिनों और भी लोगों को गिरफ्तार किया जा सकता है। 

50 से ज्यादा लोग SOG की गिरफ्त में 

एसआई पेपर लीक की जांच जबसे से भजनलाल सरकार ने एसओजी की सौंपी है तबसे से ताबड़तोड़ कार्रवई जारी है। अभी कर पेपरलीक गैंग से जुड़े 30 लोगों को अरेस्ट किया जाचुका है। जबकि कई ट्रेनी एसआई जांच की रडापर पर है। इस मामले में एसओजी राजस्थान लोक सेवा आयोगा के पूर्व सदस्य रह चुके रामूराम नाइका को गिरफ्तार कर चुकी है। 

आखिर क्यों कार्रवाई कर रही SOG

दअसल, पूर्वी अशोक गहलोत के कार्यकाल में 2021 में 859 पदों पर सब इंस्पेक्टर व प्लाटून कमांडर की भर्ती हुई थी। इस परीक्षा का पेपर लीक हुआ था। जब जांच की गई तो पता लग ये पेपेर जयपुर के रवींद्र बाल भारती स्कूल से लीक किया था। पेपर लीक कराने में स्कूल प्रिंसपल और परीक्षा केंद्र अध्यक्ष की मिलीभग था। दोनों के बीच 10 लाख में सौदा हुआ था। इस बात पेपर सोशल मीडिया पर लीक किया गया था। 2023 में जब बीजेपी की सरकार आई तो पेपरलीक मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया,जिसके बाद से ही लगातार कार्रवाई जारी है।