Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

राजस्थान की महिला ने सभी को अचरज में डाला,एक साथ दिया 4 बच्चों को जन्म...परिवार भी खुश

राजस्थान के जोधपुर में अचरज खाने वाला मामला सामने आया,जानकारी के मुताबिक उम्मेद राजकीय अस्पताल में जैसलमेर की एक महिला ने एक साथ चार नवजात बच्चों को जन्म दिया है चारों शिशुओं में दो लड़कियां और दो लड़के हैं नवजात को जन्म देने वाले दंपत्ति जैसलमेर के निवासी हैं सोनोग्राफी में जब महिला के पेट में चार बच्चों के होने की बात सामने आई तो वहां से इन्हें जोधपुर के उम्मेद राजकीय अस्पताल रेफर कर दिया गया

राजस्थान की महिला ने सभी को अचरज में डाला,एक साथ दिया 4 बच्चों को जन्म...परिवार भी खुश

राजस्थान के जोधपुर में अचरज खाने वाला मामला सामने आया,जानकारी के मुताबिक उम्मेद राजकीय अस्पताल में जैसलमेर की एक महिला ने एक साथ चार नवजात बच्चों को जन्म दिया है। चारों शिशुओं में दो लड़कियां और दो लड़के हैं। नवजात को जन्म देने वाले दंपत्ति जैसलमेर के निवासी हैं। सोनोग्राफी में जब महिला के पेट में चार बच्चों के होने की बात सामने आई तो वहां से इन्हें जोधपुर के उम्मेद राजकीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।

एक साथ 4 शिशुओं का जन्म

राजस्थान के जोधपुर के उम्मेद राजकीय अस्पताल में जैसलमेर की एक महिला ने एक साथ चार नवजात शिशुओं को जन्म दिया । यह अपने आप में एक अनोखी बात है। इन चारों शिशुओं में से दो लड़कियां और दो लड़के शामिल हैं। महिला का नाम तुलछा बताया गया है। पति का नाम चंद्र सिंह है। एक साथ चार बच्चों के जन्म की बात से परिवार काफी खुश है।

जैसलमेर के रहने वाले हैं दंपत्ति

नवजात को जन्म देने वाले दंपत्ति जैसलमेर के निवासी हैं। वह अपना इलाज जैसलमेर के राजकीय अस्पताल में करवा रहे थे। वहां पर सोनोग्राफी में जब महिला के पेट में चार बच्चे होने की बात सामने आई तो वहां से इन्हें जोधपुर के उम्मेद राजकीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला यहां एक फरवरी से उपचार ले रही थीं। जब इसी महीने की एक तारीख को महिला को पेन हुआ तो उन्हें जोधपुर के उम्मेद अस्पताल में भर्ती कराया गया। छह मई को महिला ने चार स्वस्थ नवजातों को जन्म दिया जिसमें दो लड़के और दो लड़कियां हैं।

बच्चे और मां दोनों स्वस्थ

अस्पताल प्रशासन की तरफ मिली जानकारी के मुताबिक मां और बच्चे दोनों स्वस्थ हैं और सामान्य है। डॉक्टरों की देखरेख में सभी का पूरा ख्याल रखा जा रहा है, महिला को किसी तरह की कोई समस्या लेबर के बाद नहीं है। महिला की डिलिवरी ऑपरेशन के माध्यम से की गई है। चार संतानों को एक साथ जन्म देने वाली महिला तुलछा ने अस्पताल प्रशासन को धन्यवाद दिया और अपनी स्वास्थ्य स्थिति भी सामान्य बताई है।

4 बच्चे एक साथ पाकर परिवार में खुशी

महिला के पति चंद्र सिंह ने कहा कि अस्पताल प्रशासन का पूरा सहयोग मिला है। जैसलमेर में हमने उपचार लिया था। वहां पर सोनोग्राफी में चार बच्चे होने की बात सामने आई तो उन्होंने हमें जोधपुर रेफर कर दिया।यहां पर पिछले तीन महीने से हम उपचार ले रहे थे और आज चिकित्सकों की देखरेख में मेरी चार संतानें हुई हैं जो की पुरी तरह से स्वस्थ हैं।एक साथ चार बच्चों के आने से परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है।