Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

राजस्थान में गर्मी को लेकर रेड अलर्ट, 48 घंटे में और बढ़ेगा तापमान, 20 मई को रहना होना और भी सावधान

राजस्थान में भीषण गर्मी ने कहर बरसा रखा है। बीते दिन राजस्थान में गर्मी का सितम आसमान तक जा पहुंचा, तो आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है, साथ ही 20 मई को गर्म हवाएं चलेगी, ये जानकारी भी दी है। क्या कहती है मौसम विभाग की पूरी रिपोर्ट, आगे किस दिन और बढ़ने वाली है गर्मी, आइए आपको बताते हैं.....

राजस्थान में गर्मी को लेकर रेड अलर्ट, 48 घंटे में और बढ़ेगा तापमान, 20 मई को रहना होना और भी सावधान
राजस्थान में गर्मी का रेड अलर्ट, 48 घंटे में और बढ़ेगा तापमान, 20 मई को रहना होना और भी सावधान

तपती गर्मी से पूरा देश ही परेशान है, लेकिन राजस्थान में भीषण गर्मी ने कहर बरसा रखा है। मैदानी इलाकों में गर्मी से लोगों की हालत खराब है, बीते दिन राजस्थान में गर्मी का सितम आसमान तक जा पहुंचा, तो आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है, साथ ही 20 मई को गर्म हवाएं चलेगी, ये जानकारी भी दी है। क्या कहती है मौसम विभाग की पूरी रिपोर्ट, आगे किस दिन और बढ़ने वाली है गर्मी, आइए आपको बताते हैं.....

48 घंटे में और बढ़ेगा पारा

राजस्थान के बाड़मेर का तामपान बीते दिन 46.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। फलौदी, पिलानी, गंगानगर और जैसलमेर में तापमान 46 डिगी सेल्सियस के पार कर गया। मौसम विभाग ने हीटवेव का लेकर अलर्ट जारी किया है। 18 मई को राजस्थान के ज्यादातर इलाकों का तापमान 42 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। शाम 6 बजे तक लू थपेड़े चैन नहीं लेने दे रहे हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले 48 घंटों में पारा 2-3 डिग्री और बढ़ेगा।

20 मई को तेज गर्म हवाएं करेंगी परेशान

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले एक सप्ताह तक मौसम अपना रौद्र रूप दिखाएगा। अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही अजमेर, जयपुर, कोटा, जोधपुर, बीकानेर और भरतपुर में 20 मई तक तेज गर्म हवाएं चल सकती हैं।

  • बाड़मेर :   46.9 डिग्री सेल्सियस 
  • फलोदी :   46.4 डिग्री सेल्सियस 
  • पिलानी :   46.3 डिग्री सेल्सियस 
  • गंगानगर : 46.2 डिग्री सेल्सियस 
  • जैसलमेर:  46.2 डिग्री सेल्सियस 
  • जोधपुर :  45.8 डिग्री सेल्सियस 
  • बीकानेर:  45.5 डिग्री सेल्सियस 
  • चूरू :      45.5 डिग्री सेल्सियस 
  • कोटा :     45.5 डिग्री सेल्सियस 
  • जयपुर :   44.4 डिग्री सेल्सियस