Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

राजस्थान की ये घाटियां देती है कश्मीर की घाटियों को टक्कर

राजस्थान में मौजूद घाटियां काफी खूबसूरत हैं और राजस्थान की खूबसूरती में चार चांद लगाती हैं। इस खूबसूरत घाटियों के लिए कहा जाता है कि ये कश्मीर की घाटियों को भी टक्कर देती हैं। 

राजस्थान की ये घाटियां देती है कश्मीर की घाटियों को टक्कर
valleys of Rajasthan

घूमने के शौकीन देसी लोग हों या विदेशी, उनकी लिस्ट में राजस्थान का नाम जरुर शामिल होता है। राजस्थान में पिंक सिटी जयपुर हो, ब्लू सिटी जोधपुर या फिर लेक सिटी उदयपुर, यहां के हर शहर का अपना एक अलग आकर्षण है। इसी तरह से राजस्थान में मौजूद घाटियां भी कम खूबसूरत नहीं हैं, वो अपनी अलग महत्ता रखती है और राजस्थान की खूबसूरती में चार चांद लगाती हैं। तो चलिए आज हम आपको राजस्थान की कुछ मनमोहक घाटों के बारे में बताते हैं, जोकि आपको जरुर एक्सप्लोर करना चाहिए।

गोरम घाट

राजस्थान के मनमोहक घाटों की बात होती है, तो सबसे पहले गोरम घाट का नाम जरूर लिया जाता है। राजस्थान के मारवाड़ और मेवाड़ की सीमा पर गोरम घाट स्थित है। ये उदयपुर से 130 किमी दूर है। अरावली पर्वतमाला की वादियों में मौजूद गोरम घाट मनमोहक दृश्य दिखाता है। अगर मुमकिन हो, तो बरसात के समय यहां ट्रेन का सफर जरुर करें। घुमावदार रास्ते पर प्रकृति के खूबसूरत नजारे से भरे सीन्स मे आप खो जाएंगे। गोरम घाट की खूबसूरती इतनी पसंद की जाती है कि यहां आने वाले लोग इसे ‘राजस्थान का दार्जिलिंग’ और ‘राजस्थान का कश्मीर’ भी कहते हैं।

घूघरा घाटी

राजस्थान के अजमेर शहर प्रकृति का अद्भुत नजारा समेटे घूघरा घाटी जरूर विजिट करना चाहिए। घूघरा घाटी को अजमेर का प्रवेश दरवाजा भी कहा जाता है। अजमेर से सटी घूघरा घाटी की हरी-भरी सुंदरता में कई विलुप्त प्रजातियां पाई जाती हैं। आपको बता दें, घूघरा घाटी में ट्रेकिंग का भी लुत्फ भी उठाया जा सकता है। सकते हैं। घूघरा घाटी में भी मानसून और सर्दियों के समय सुंदरता चरम पर होती है।

कनक घाटी

पिंक सिटी जयपुर देसी और विदेशी सभी के लिए ही राजस्थान का फेवरेट प्लेस कहा जा सकता है। यहां हवा महल, जंतर- मंतर, नाहरगढ़ किला, जल महल और मानसागर झील के बारे में तो आपने खूब सुना होगा। लेकिन जयपुर की कनक घाटी भी मस्ट विजिट प्लेस है। है इस घाटी को पार्क में तब्दील किया गया है, जहां फैमिली के साथ पिकनिक मनाई जा सकती हैं। साथ हरियाली से भरे इस पार्क में बेहतरीन एडवेंचर एक्टिविटीज का लुत्फ भी उठाया जा सकता है।

चौर घाटी

चौर घाटी भी राजस्थान की एक बेहतरीन घाटी माना जाता है। इसे चोर घाटी भी कहा जाता है। यहां का ट्रेक काफी फेमस है। चौर घाटी जयपुर से 20 किलोमीटर की दूरी, अरावली की हसीन पहाड़ियों में स्थित है। चौर घाटी के शहर की भी खूबसूरत दृश्य नजर आता है। साथ ही यहां पर लुटेरे लूट का माल आपस में बाटते थे, ये इतिहास और भी रोमांचित करता है।

भूतेश्वर नाथ ट्रेक

भूतेश्वर नाथ ट्रेक में राजस्थान की राजधानी जयपुर के नाहरगढ़ वन्यजीव अभयारण्य ट्रैकिंग शामिल है। यहां पर ट्रैकिंग टूरिस्ट काफी पसंद करते हैं। हालांकि इस ट्रेक को कुछ विकल्पों के साथ पूरा किया जा सकता है। यहां का सबसे फेवरेट मार्ग नाहरगढ़ जैविक उद्यान से शुरू होता है क्योंकि यह एक समतल मार्ग है। जोकि पर्यटक ज्यादा पसंद करते हैं। जाहिर है क्योंकि इसमें ज्यादा चढ़ना या उतरना नहीं पड़ता है। इसी के साथ ही मंदिर तक वीकेआई क्षेत्र से भी पहुंचा जा सकता है।