Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

मजदूरों की गिरफ्तारी के खिलाफ दूसरे दिन भी मजदूर संगठन की हड़ताल रही जारी

रायसिंहनगर, मजूदरों और क्रय विक्रय सहकारी समिति के कर्मचारियों के बीच हुए विवाद को लेकर लगातार दूसरे दिन भी मजदूर संगठन की हड़ताल जारी रही है. हड़ताल के चलते किसान एवं व्यापारी दोनों परेशान है

मजदूरों की गिरफ्तारी के खिलाफ दूसरे दिन भी मजदूर संगठन की हड़ताल रही जारी

नई धान मंडी में धाक मजदूर संगठन की आज दूसरे दिन भी हड़ताल जारी है. हड़ताल के चलते धान मंडी में जिंसों की नीलामी नहीं हो पाई है. वहीं हड़ताल के चलते न तो नीलामी हुई न ही माल का उठाव हो पा रहा है. ऐसे में किसान एवं व्यापारी परेशान है. 

इस बीच नई धान मंडी में मजदूरों ने सभा कर मजदूरों और क्रय विक्रय सहकारी समिति के कर्मचारियों के बीच हुए विवाद के निस्तारण करवाए जाने की मांग रखी है. मांग पूरी नहीं होने पर मजदूरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल रखने की चेतावनी दी है. 

मजदूरों की सभा को अनूपगढ़ जिला अध्यक्ष किशनलाल ने संबोधित किया उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन ने इस पर गौर ने किया तो जिले की सभी मंडियों में मजदूर हड़ताल करेंगे.