Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

शिवम दुबे और अंजुम की लव स्टोरी, दोनों ने हिंदु और मुस्लिम दोनों रिवाजों से रचाई थी शादी

शिवम दुबे और अंजुम ने साल 2021 में हिंदु रीति-रिवाज के साथ ही मुस्लिम तरीके से भी निकाह किया था। ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे की पत्नी अंजुम खान उनकी लॉग टर्म गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। दोनों लंबे वक्त से साथ में हैं। 

शिवम दुबे और अंजुम की लव स्टोरी, दोनों ने हिंदु और मुस्लिम दोनों रिवाजों से रचाई थी शादी
Love story of Shivam and Anjum

मुंबई के ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे आईपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा हैं। बीते साल भी उन्होंने कई ताबड़तोड़ पारियां खेली थी। फैंस इस आईपीएल भी उनसे इसी तरह की उम्मीद लगाएंगे। शिवम दुबे मुंबई के रहने वाले हैं और उनकी पत्नी उत्तर प्रदेश की निवासी है। दोनों के धर्म में भी अंतर है। जहां शिवम हिंदु हैं, तो उनकी पत्नी मुस्लिम हैं। दोनों की शादी बेहद चर्चा में रही थी।

हिंदु और मुस्लिम दोनों रिवाज से रचाई शादी

शिवम दुबे और अंजुम ने काफी समय तक अपनी रिलेशनशिप को अनजान बनाए रखा। साल 2021 में दोनों ने शादी की। उनकी शादी पर लोगों ने काफी तीखी प्रतिक्रियाए भी दी थीं। कारण था कि शिवम दुबे ने हिंदु रीति-रिवाज के साथ ही मुस्लिम तरीके से भी निकाह किया था। जिनकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

कौन हैं शिवम दुबे की वाइफ अंजुम?

ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे की पत्नी अंजुम खान उनकी लॉग टर्म गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। दोनों लंबे वक्त से साथ में हैं। अंजुम खान उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से फाइन आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है।

अंजुम को है मॉडलिंग और एक्टिंग का शौक

अंजुम खान को मॉडलिंग और एक्टिंग का काफी शौक है। वो मॉडलिंग में काफी एक्टिव रही हैं। साथ ही उन्होंने टीवी सीरियल्स में भी अपनी किस्मत आजमाई है। इन सब के साथ अंजुम एक म्यूजिक एल्बम में भी नजर आ चुकी हैं।

साल 2022 में बने पेरेंट्स

शिवम दुबे और अंजुम की शादी पर भले ही लोगों ने तीखी प्रतिक्रियाए दी हों, लेकिन दोनों के घरवालों ने इस शादी को खुले दिल से स्वीकार किया था। क्यूट कपल के घऱ साल 2022 में एक नन्हें मेहमान ने भी दस्तक दी। शिवम दुबे और अंजुम दोनों ही सोशल मीडिया के जरिए प्यार जताते रहते हैं। अंजुम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी हैं। आपको बता दें, शिवम दुबे आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा थे। साथ ही वो भारतीय टीम के लिए टी-20 का एक अच्छा विकल्प हैं।