Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

T20 विश्व कप जीतने के बाद फूट फूटकर रोए ये खिलाड़ी, फैंस की आंखों से भी छलके आंसू

Players Cried Bitterly after Winning the T20 World Cup T20: विश्व कप में भारत को शानदार जीत हासिल हुई। वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद सभी की आंखे नम हो गईं। क्रिकेट खिलाड़ी इतने ज्यादा भावुक हो गयें की मैच के बाद फूट फूटकर रोने लगे।

T20 विश्व कप जीतने के बाद फूट फूटकर रोए ये खिलाड़ी, फैंस की आंखों से भी छलके आंसू

Players Cried Bitterly after Winning the T20 World Cup T20: टी20 विश्व कप में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर शानदार जीत हासिल की। विश्व कप का खिताब जीतने के बाद देशभर में लोग जश्न में डूबे नजर आयें। लोगों की खुशी उनकी आंखों से छलकने लगी। भारतीय खिलाड़ियों ने जैसे ही विश्व कप में जीत हासिल की उसके बाद खिलाड़ी भी खुद को संभाल नहीं पाए। और वहीं फूट फूटकर रोने लगे। ये पल काफी भावुक रहा।

हार्दिक की आंखों से नहीं रुकें आंसू

2024 में किसी भारतीय खिलाड़ी को सबसे ज्यादा हेट मिली है तो वह हार्दिक पंड्या है। गुजरात टाइटंस का साथ छोड़ने और मुंबई इंडियंस की कप्तानी मिलने की वजह से दोनों टीमों के फैंस ने हार्दिक को निशाना बनाया। सोशल मीडिया से लेकर मैच के स्टेडियम तक हार्दिक पांड्या को काफी ट्रोल किया गया। लेकिन कल भारत को विश्व कप का खिलाब जिताने में हार्दिक का एक अहम रोल नजर आया।भारत को विजयी बनाने में हार्दिक की एक बड़ी भूमिका थी। जीत के बाद हार्दिक बच्चे की तरह रो रहे थे।ये पल काफी ज्यादा भावुक कर देने वाला था।

सिराज हुए इतने भावुक की नहीं बोल पा रहे थे कुछ

विश्व कप जीतने के बाद मोहम्मद सिराज काफी ज्यादा भावुक हो गए। उनकी आंखों में आंसू थे और वो कुछ बोल तक नहीं पा रहे थे। बता दें की शुरुआती मैचों में भारत की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे। टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद उनकी आंखों में आंसू थे। चैंपियन बनने के बाद दिनेश कार्तिक को दिए इंटरव्यू में सिराज ठीक से बोल भी नहीं पा रहे थे।

गुस्सा करने वाले विराट भी भावुक

विराट कोहली के गुस्से से सभी वाकिफ हैं। लेकिन मैच जीतने के बाद विराट भी खुद को रोक नहीं पाएं और रोने लगे। विराट कोहली को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता है। फाइनल जीतने के बाद उम्मीद थी कि विराट वैसे ही जश्न भी मनाएंगे। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। विराट कोहली भी काफी भावुक हो गए।