Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

सिक्सर किंग के पिता धोनी पर भड़के, बोले 'उस आदमी' को देखना चाहिए आइना, युवराज को सचिन के बराबर सम्मान मिलने की रखी मांग!

योगराज सिंह ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी इतना बड़ा क्रिकेटर है, लेकिन उसने युवराज सिंह के साथ कुछ भी अच्छा नहीं किया। मैं एमएस धोनी को माफ नहीं करूंगा और उसे आईने में अपना चेहरा देखना चाहिए।

सिक्सर किंग के पिता धोनी पर भड़के, बोले 'उस आदमी' को देखना चाहिए आइना, युवराज को सचिन के बराबर सम्मान मिलने की रखी मांग!

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान की अगर तगड़ी फैन फॉलोइंग है, तो साथ ही उनके कई क्रिटिक भी हैं। जिसमें सबसे चर्चित नाम भारत के सबसे बेस्ट ऑलराउंडर्स में से एक युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह का नाम भी है। योगराज सिंह कई मौकों पर धोनी पर जुबानी हमला करते नजर आए हैं, अब एक बार फिर से उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। साथ ही युवराज सिहं के लिए भारत रत्न की भी मांग की है।

धोनी पर भड़के युवराज सिंह के पिता

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह एक बार फिर से एमएस धोनी पर जुबानी हमला करते दिखाई दिए हैं। योगराज सिंह ने कहा कि धोनी ने उनके बेटे युवराज सिंह का क्रिकेट करियर बर्बाद कर दिया। वो भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज धोनी को कभी माफ नहीं करेंगे, क्योंकि उनका बेटा टीम के लिए 5-6 साल और खेल सकता था। योगराज सिंह ने कहा कि धोनी को आईने में अपना चेहरा देखना चाहिए।

धोनी ने युवराज के साथ कुछ भी अच्छा नहीं किया

योगराज सिंह ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी इतना बड़ा क्रिकेटर है, लेकिन उसने युवराज सिंह के साथ कुछ भी अच्छा नहीं किया। हाल ही में जी स्विच यूट्यूब चैनल से बात करते हुए योगराज सिंह ने कहा कि मैं एमएस धोनी को माफ नहीं करूंगा और उसे आईने में अपना चेहरा देखना चाहिए। योगराज ने आगे कहा कि वह बहुत बड़ा क्रिकेटर है, लेकिन उसने मेरे बेटे के खिलाफ जो कुछ किया है, वह सब अब सामने आ रहा है, उसे जीवन में कभी माफ नहीं किया जा सकता।

सहवाग और गंभीर को लेकर क्या बोले? 

योगराज सिंह ने कहा कि मैंने जीवन में कभी दो चीजें नहीं कीं। पहली मैंने कभी किसी को माफ नहीं किया। जिसने मेरे साथ गलत किया और दूसरी मैंने अपने जीवन में कभी उन्हें गले नहीं लगाया चाहे वे मेरे परिवार के सदस्य हों या मेरे बच्चे। एमएस धोनी ने युवराज सिंह की जिंदगी बर्बाद कर दी। उन्होंने कहा कि गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग जैसे खिलाड़ी भी उनके बेटे को भारत की नेशनल क्रिकेट टीम का सबसे बड़ा मैच विनर मानते हैं।

ये भी पढ़ें

युवराज सिंह को मिलना चाहिए भारत रत्न सम्मान

योगराज सिंह ने कहा कि उस आदमी (एमएस धोनी) ने मेरे बेटे की जिंदगी बर्बाद कर दी। जो भारत के लिए और 4-5 साल और खेल सकता था। मैं सभी को चुनौती देता हूं कि वो युवराज जैसा बेटा पैदा करें। गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग ने भी पहले कहा है कि भारत में कोई दूसरा युवराज सिंह नहीं होगा। युवराज को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए क्योंकि कैंसर से जूझते हुए भी उसने देश के लिए खेला और टीम को वनडे वर्ल्ड कप (2011) विनर बनाया।