Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

अनुष्का शर्मा को मुबंई में देख भड़के फैंस, बोले- 'ये यहां क्यों है..लंदन भेजो'

Anushka Sharma News: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को मुंबई एयरपोर्ट पर उन्हें स्पॉट किया गया है। बता दें कि लंबे वक्त से अनुष्का शर्मा लंदन में थीं, जहां उन्होंने अपने बेटे अकाय को जन्म दिया था। हालांकि, अब वह मुबंई में हैं।

अनुष्का शर्मा को मुबंई में देख भड़के फैंस, बोले- 'ये यहां क्यों है..लंदन भेजो'

लंदन में  अपने पति  और बच्चों संग वक्त बिता रही हैं अनुष्का शर्मा को मुबंई में देखा गया। मुबंई एयरपोर्ट से उनकी कई सारी वीडियो और फोटो सामने आई हैं, जिसमें उनका अंदाज बेहद अलग दिखाई दिया। फोटो  में वह ऑल इन ब्लैक लुक में दिखाई दीं। हालांकि, उनके आने की खुशी से कहीं ज्यादा फैंस उनके लुक लेकर उन्हें ट्रोल करने लगे हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स की माने  तो, अनुष्का भारत किसी एड प्रमोशन के लिए भारत आई हुई हैं। वह बेहद जल्द वापिस लौट जाएंगी। हालांकि, इस बारे में भी तक एक्ट्रेस की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। 

वहीं अनुष्का शर्मा के वीडियो को बॉलीवुड कैमरामैन वीरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर शेयर किया है। उनके वीडियो को शेयर करते हुए वीरल ने कैप्शन में लिखा-'वह लंदन में ज्यादातर समय रहने के कारण एक्शन में नहीं दिखीं। आज वह एक ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए फिर से देखी गईं। आपका स्वागत है #anushkasharma। 

अब इस वीडियो और कैप्शन को देखने के बाद वीरल के पोस्ट पर नेटिजन्स अनुष्का शर्मा को ट्रोल कर रहे हैं। नेटिजन्स का कहना है कि जब पैसे चाहिए तो वह भारत आती हैं और रहने के लिए फिर लंदन भाग जाती हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए  लिखा,' ये बढ़िया है कमाना हो तो आजो इंडिया या खर्च करना हो तो लंदन। एक दूसरे ने लिखा-वह बस सिर्फ पैसे के लिए वापस आई है। तीसरे ने भी कुछ ऐसा ही लिखा है-बेहतर होगा कि आप केवल लंदन में ही एंडोर्समेंट करें और वहीं पर काम पाने का प्रयास करें।

आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा ने जबसे बेटे अकाय को जन्म दिया है, तबसे वह भारत में  नहीं लंदन रह रही हैं।  उसकी डिलीवरी लंदन में ही हुई थी। वहीं अनुष्का के लंदन रहने की वजह से टी 20 मैच खत्म  होने के बाद उनके पति क्रिकेटर विराट कोहली को भी लंदन में रहना पड़ रहा है। ऐसे में फैंस को लगता है कि अनुष्का की वजह से विराट लंदन  में  रह रहे हैं। खबरें ये भी रही हैं कि विराट-अनुष्का लंदन में शिफ्ट हो सकते हैं क्योंकि दोनों अपने बच्चों  की परवरिश वहीं करना चाहते हैं।