Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

विवेक ओबेरॉय के प्यार में थीं ऐश्वर्या राय, ब्रेकअप दर्द को लेकर बयां किया था दर्द, कहा 'मैं अब भी साथ हूं, लेकिन..'

 Aishwarya Rai- Vivek Oberoi Relatioship: ऐश्वर्या राय एक्टर अभिषेक बच्चन संग शादी करने से पहले उनका नाम एक्टर सलमान खान  और उनके बाद विवेक ओबेरॉय संग काफी उछाला गया था। कहा जाता है कि ऐश ने विवेक को 4 साल डेट किया था। हालांकि, अचानक से उनका रिश्ता टूट गया। विवेक से अलग होने के बाद ऐश ने कबूल किया था वह विवेक से जुड़ीं हुई हैं। 

विवेक ओबेरॉय के प्यार में थीं ऐश्वर्या राय, ब्रेकअप दर्द को लेकर बयां किया था दर्द, कहा  'मैं अब भी साथ हूं, लेकिन..'

विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय बच्चन का रिश्ता एक समय पर काफी सुर्खियों में था। इन दोनों ने साथ में साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म 'क्यों हो गया ना' में साथ काम किया था। एक तरफ जहां मिस वर्ल्ड रहीं ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai Bachchan) ने कभी भी विवेक ओबेरॉय संग अपना रिश्ता कन्फर्म नहीं किया, लेकिन विवेक ने करियर की शुरुआत में ही अपने रिश्ते पर खुलकर बात की। उन्होंने कबूल किया था कि वे रिश्ते में रहे थे। हालांकि, उनका रिश्ता सलमान खान की वजह से टूट गया था। विवेक से अलग होने के बाद ऐश्वर्या ने अपना रिएक्शन दिया था। 

ये बातें तब कि है जब ऐश्वर्या विवेक से अलग हो गई थीं। कहा जाता है कि विवेक-ऐश  4 साल तक एक दूसरे को डेट किया था। उनकी लव स्टोरी साल 2000 में  काफी सुर्खियों में थी।  यूं तो प्यार में रहते हुए ऐश ने विवेक संग अपने रिश्ते को कभी कबूल नहीं की, लेकिन ब्रेकअप बाद उन्होंने कहा कहा था कि वे अभी भी विवेक के टच में हैं। भले ही उनके जीवन साथी अब अलग-अलग हैं।

ऐश्वर्या ने स्टारडस्ट मैगज़ीन के दिसंबर 2004 के अंक में अपने एक इंटरव्यू को लेकर काफी सुर्खियां बटोरीं  थीं। उन्होंने कहा था, "विवेक और मैं अभी भी साथ हैं।" 

ऐश के इस खुलासे के बाद विवेक ने भी उसी समय अनस बौखाश के पॉडकास्ट पर एक इंटरव्यू में अपने अतीत के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने ऐश संग अपने रिश्ते को लेकर काफी कुछ शेयर किया था।  उन्होंने ऐश संग अपने ब्रेकअप को लेकर अपना दर्द शेयर किया था। उन्होंने कहा था कोई व्यक्ति रिश्तों में चमकते कवच में शूरवीर की भूमिका निभाने की कोशिश कर सकता है, केवल यह जानने के लिए कि वास्तविक जीवन रील लाइफ का प्रतिबिम्ब नहीं है। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा था उनके साथ धोखा हुआ था, जिसे उन्होंने बाद में समझा।