Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Home Remedies: मच्छरों की भिन्न-भिन्न से हो गए परेशान तो जल्दी करे ये घरेलू उपाय, मिनटों में हो जाएंगे गायब

गर्मी आते ही मच्छरों की संख्या ने मचा दी है तबाही है।ऐसे में लोग मच्छरों से बचने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं लेकिन फिर भी मच्छर जाने का नाम नही ले रहे है।

Home Remedies: मच्छरों की भिन्न-भिन्न से हो गए परेशान तो जल्दी करे ये घरेलू उपाय, मिनटों में हो जाएंगे गायब

Gharelu Nushkhe: गर्मी आते ही मच्छरों की संख्या ने मचा दी है तबाही है।ऐसे में लोग मच्छरों से बचने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं लेकिन फिर भी मच्छर जाने का नाम नही ले रहे है। ऐसे में बता दें कि कुछ घरेलू उपायों की मदद से मच्छरों को काटने की समस्या दूर हो सकती है। आज हम आपको बताएंगे कि मच्छरों को दूर करने के तरीके क्या हैं? पढ़ते हैं आगे...

मच्छरों को दूर करने के तरीके

लहसुन

लहसुन के इस्तेमाल से मच्छरों को दूर भगाया जा सकता है। ऐसे में आप एक गिलास पानी में लहसुन की कुछ कलियों को उबालें और बने मिश्रण को स्प्रे बोतल में डालें।स्प्रे के माध्यम से आसपास मौजूद मच्छरों को दूर किया जा सकता है।

कपूर

अगर मच्छर ज्यादा परेशान करते हैं तो आप कपूर का प्रयोग कर सकते हैं। आप अपने कमरे में 15-20 मिनट तक कपूर जला कर छोड़ दें। ऐसा करने से मच्छर तुरंत भाग जाएंगे।

सोयाबीन का तेल

सोयाबीन के तेल के इस्तेमाल से भी मच्छर की समस्या को दूर किया जा सकता है।ऐसे में आप रात को सोने से पहले सोयाबीन के तेल को शरीर पर लगाएं। ऐसा करने से समस्या दूर हो सकती है।

नीम तेल

नीम के तेल के उपयोग से भी मच्छरों की समस्या को दूर किया जा सकता है ऐसे में अपने शरीर पर नीम के तेल को लगाएं। ऐसा करने से मच्छर काटने की परेशानी से दूर हो सकेंगे।

पुदीने का तेल

पुदीने की तेल के इस्तेमाल से मच्छर की समस्या को दूर किया जा सकता है।ऐसे में आप मच्छरों वाली जगहों पर पुदीने के तेल को छिड़क दें।ऐसा करने से समस्या दूर हो सकती है।