Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

अगर आप भी तेजी से कम करना चाहते हैं मोटापा, तो जरूर करें ये योगासन

Yoga For Obesity: बढ़ते मोटापे से लोग काफी परेशान रहते है। मोटापा शरीर के लिये बेहद ही खतरनाक है। इससे कई तरह की गंभीर बीमारियां होती है।जिससे छुटकारा पाना काफी मुश्किल है। आइये जानते हैं की किस योगासन की मदद से हम बढ़ते हुए मोटापे को कम कर सकते है।

अगर आप भी तेजी से कम करना चाहते हैं मोटापा, तो जरूर करें ये योगासन

Yoga For Obesity:योग आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखता है। नियमित रूप से योग करने से हम तेजी से बढ़ते हुए वजन को भी कम कर सकते है। आइये जानते है की बढ़ते हुए मोटापे को कम करने के लिये कौन से योगासन फायदेमंद हैं।   

सूक्ष्म व्यायाम 

  • योगासन शुरु करने से पहले सूक्ष्म क्रिया, जिसे वॉर्मअप कहते हैं बेहद जरूर है। इससे इंजुरी की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है।
  • इसमें गर्दन को ऊपर-नीचे, दाएं-बाएं, गोल-गोल घुमाएं। फिर बारी-बारी से हाथों को भी घड़ी की सुई की दिशा में फिर विपरीत दिशा में घुमाएं। कंधों को गोल-गोल घुमाएं।
  • कमर को भी दो से तीन बार दाएं से बाएं फिर बाएं से दाएं घुमाएं।
  • इसके बाद पंजों को आगे-पीछे खींचें, गोलाई में घुमाएं।
  • यहां वॉर्म अप कंप्लीट हो गया। अब बढ़ें आसनों की ओर।

शलभासन

  • जमीन पर पेट के बल जाएं।
  • शरीर के आगे के हिस्से को ऊपर की ओर उठाएं। दोनों हाथ को भी शरीर के साथ उठाना है। हाथों को आप आगे या पीछे किसी भी तरह से रख सकते हैं। पैरों को भी हल्का ऊपर की ओर उठाना है।
  • कुछ देर इस अवस्था में बने रहें। इसके बाद रिलैक्स हो जाएं।
  • 2 से 3 बार इस आसन को दोहराएं।

त्रिकोणासन

  • दोनों पैरों के बीच 2 से 3 फीट का गैप बना लें।
  • दाएं हाथ को दाएं पैर के पंजे पर टिकाएं और बाएं हाथ को ऊपर आसमान की ओर रखें।
  • 30 सेकंड तक इस आसन में बने रहें, उसके बाद इसे दूसरी तरफ से दोहराएं।

बालासन

  • वज्रासन में बैठ जाएं और लंबी गहरी सांस भरते हुए हाथों को ऊपर की ओर उठाएं। सांस छोड़ते हुए कमर से नीचे की ओर झुकें। सिर से मैट को छूने की कोशिश करें।
  • दोनों हाथों को जमीन पर टिका दें।
  • इस आसन को भी दो से तीन बार रिपीट करें।
  • घुटनों या जोड़ों में दर्द हो, तो इस आसन को न करें।

मंडूकासन

  • वज्रासन में बैठकर हथेलियों की मुट्ठी बना लें और पेट से चिपका लें।
  • अब सिर को आगे की ओर झुकाएं।
  • 2 से 3 बार इसे रिपीट करना है।

भुजंगासन

  • पेट के बल लेट जाएं।
  • हाथों को कंधों के पास लाएं।
  • लंबी सांस भरते हुए हाथों से अपर बॉडी को सपोर्ट करते हुए ऊपर की ओर उठें।
  • ऊपर छत को देखने की कोशिश करें।
  • इस आसन में 30 से 50 सेकंड रूकने का प्रयास करें फिर बॉडी को नीचे की ओर ले आएं।
  • तीन बार दोहराएं।

धनुरासन

  • मैट पर पेट के बल लेट जाएं।
  • पैरों को मोड़ लें। हाथ से पैर के पंजों को पकड़ लें।
  • सांस भरते हुए शरीर के आगे हिस्से को ऊपर की ओर उठाएं। हाथों से पैरों को खींचें।
  • 20 से 30 इस अवस्था में बने रहने के बाद रिलैक्स हो जाएं।
  • इस आसन को भी कम से कम दो बार जरूर करें।

पश्चिमोत्तानासन

  • दोनों पैरों को जोड़कर बैठ जाएं।
  • लंबी गहरी सांस लेते हुए हाथों को ऊपर की ले जाएं।
  • सांस छोड़ते हुए हाथों को नीचे लाते हुए कमर से बॉडी को आगे की ओर झुकाएं।
  • दोनों हाथों से पंजों को छूने या पकड़ने की कोशिश करें।
  • दो से तीन बार इस आसन को करें।