Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

डायबिटीज मरीजों के लिये रामबाण है ये तीन तरह की रोटियां, तुरंत कंट्रोल करेगी बल्ड शुगर

High Blood Sugar Control: डायबिटीज के मरीजों के लिये शुगर लेवल कंट्रोल करना काफी चुनौतीपूर्ण होता है। इन्हें अपने खान-पान पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है। डायबिटीज के मरीजों के लिये तीन तकीकें की रोटियां काफी ज्यादा फायेदेमंद होती हैं, इन रोटियों को खाने से डायबिटीज मरीज का शुगर लेवल लाइफ टाइम के लिये कंट्रोल रहता है।

 

डायबिटीज मरीजों के लिये रामबाण है ये तीन तरह की रोटियां, तुरंत कंट्रोल करेगी बल्ड शुगर

High Blood Sugar Control: डायबिटीज की स्थिति में खून में शुगर यानी ग्लूकोज की मात्रा तेजी से बढ़ने लगती है। इसका कारण है पैंक्रियाज से बनने वाला हार्मोन इंसुलिन का कम बनना। इंसुलिन ही ग्लूकोज को अवशोषित कर इसे एनर्जी में बदल देता है। लेकिन इंसुलिन के अभाव में खून में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ने लगती है। यह ग्लूकोज खून में तैरता रहता है और यह ब्लड वैसल्स में शरीर के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचने लगता है। इससे हार्ट, किडनी, आंख जैसे महत्वपूर्ण अंगों को नुकसान पहुंचता है। डायबिटीज में जब इंसान ज्यादा शुगर वाली चीजें खाते हैं तब खून में शुगर की मात्रा बढ़ जाएगी। यह स्थिति बेहद खराब होती है। गेंहू के आटे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है यानी इससे शुगर की मात्रा बढ़ जाती है। इसलिए इस आटे के विकल्प में आप ऐसे आटे की रोटियां खाएं जिनसे शुगर न बढ़े और इसे कम करें।

रागी की रोटियां

खानपान में रागी की रोटियां भी शामिल की जा सकती हैं। रागी में गुड क्वालिटी डाइट्री फाइबर होते हैं जो डायबिटीज में फायदेमंद साबित होते हैं। पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखने के लिए भी रागी का आटा खाया जा सकता है। रागी के आटे की रोटियां खाने पर ब्लड शुगर लेवल्स अचानक से नहीं बढ़ते और सामान्य बने रहते हैं।

जौ की रोटियां

जौ मोटे अनाज की श्रेणी में आता है। जौ ऐसा अनाज है जिसमें भरपूर मात्रा में फाइबर के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इसलिए यह मेटाबोलिज्म को बूस्ट करने वाले हार्मोन के रिलीज को बढ़ाता है। इस तरह यह इंसुलिन को बढ़ाने में मदद करता है। जौ लो ग्रेड इंफ्लामेशन को भी कम करता है जिससे शरीर में कई तरह की बीमारियों से रक्षा होती है।

अमरंथ की रोटियां

अमरंथ रागी की तरह मिलेट है। अमरंथ एक अनाज का पौधा होता है जिसमें लाल रंग के दाने लगते हैं। अमरंथ को राजगीरा कहा जाता है। अमरंथ से दलिया बनाया जाता है। इसे चौलाई भी कहा जाता है। हाल ही की रिसर्च में पाया गया कि अमरंथ में एंटी-डायबेटिक और एंटीऑक्सीडेटिव गुण पाया जाता है। यानी यह शुगर को बढ़ने नहीं देता और शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है। आजकल अमरंथ बेहद पॉपुलर हो गया है। अमरंथ की रोटियां ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखती है।