Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

आर्मी अफसरों की दोस्तों के साथ गैंगरेप मामला, राहुल गांधी ने दिया बड़ा बयान, भाजपा शासित राज्यों में...

बुधवार रात को इंदौर जिले में पिकनिक पर गए सेना के अधिकारियों की पिटाई की गई और उनकी दो महिला मित्रों में से एक के साथ अज्ञात लोगों ने बलात्कार किया।

आर्मी अफसरों की दोस्तों के साथ गैंगरेप मामला, राहुल गांधी ने दिया बड़ा बयान, भाजपा शासित राज्यों में...

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में भारतीय सेना के दो अधिकारियों पर हमला और उनकी महिला मित्र के साथ कथित सामूहिक बलात्कार पूरे समाज के लिए कलंक है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों में कानून-व्यवस्था लगभग न के बराबर है।

यह भी पढ़िए- मध्य प्रदेश में इस जानवर की बढ़ती जा रही दहशत, सीसीटीवी में कैद हुआ ये खूंखार... जानें क्या है पूरा मामला 

भाजपा शासित राज्यों में कानून-व्यवस्था न के बराबर

बुधवार रात को इंदौर जिले में पिकनिक पर गए सेना के अधिकारियों की पिटाई की गई और उनकी दो महिला मित्रों में से एक के साथ अज्ञात लोगों ने बलात्कार किया। मध्य प्रदेश में सेना के दो जवानों के साथ हुई हिंसा और उनकी महिला साथी के साथ दुष्कर्म पूरे समाज को शर्मसार करने के लिए काफी है। भाजपा शासित राज्यों में कानून-व्यवस्था लगभग खत्त हो चुकी है - और महिलाओं के खिलाफ दिन-प्रतिदिन अपराध बढ़ते जा रहे, भाजपा सरकार का नकारात्मक रवैया बेहद चिंताजनक है," राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि ,अपराधियों का दुस्साहस सरकार और प्रशासन की असफलता है। ये व्यवस्था असुरक्षित माहौल को दिखाता है, जो भारत की बेटियों की स्वतंत्रता और आकांक्षाओं को रोकता है।

राहुल गांधी का भाजपा सरकार पर हमला

अपराधियों का यह दुस्साहस प्रशासन की पूर्ण विफलता का परिणाम है और इसके कारण देश में व्याप्त असुरक्षित माहौल भारत की बेटियों की स्वतंत्रता और आकांक्षाओं पर प्रतिबंध है। बड़गोंडा थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह हिरोरे ने बताया कि 23 और 24 वर्षीय अधिकारी, जो महू छावनी शहर के इन्फैंट्री स्कूल में यंग ऑफिसर्स (वाईओ) का कोर्स कर रहे थे, मंगलवार को अपनी दो महिला मित्रों के साथ पिकनिक मनाने निकले थे। पुलिस का कहना है कि बुधवार को करीब दो बजे महू-मंडलेश्वर रोड स्थित पिकनिक स्पॉट पर छह से सात लोग पहुंचे और कार में बैठे एक अधिकारी और उसकी महिला मित्र के साथ मारपीट करने लगे। लोकसभा सांसद ने अपने पोस्ट में कहा, "समाज और सरकार दोनों को शर्म आनी चाहिए और गंभीरता से सोचना चाहिए कि देश की आधी आबादी की सुरक्षा की जिम्मेदारी से वे कब तक आंखें मूंदे रहेंगे!"