Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Haryana Assembly Election 2024: चुनावी रण में साथ-साथ उतरेंगी आप और कांग्रेस ! क्या कहते हैं सूत्र

सूत्रों के मुताबिक आप सांसद राघव चड्ढा और कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल के बीच बातचीत होनी तय है। उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं के बीच बैठक या तो मंगलवार रात या कल हो सकती है।

Haryana Assembly Election 2024: चुनावी रण में साथ-साथ उतरेंगी आप और कांग्रेस ! क्या कहते हैं सूत्र

हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसी को लेकर सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस और AAP हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले अपने गठबंधन पर "सैद्धांतिक समझ" पर पहुंच गए हैं।

इसे भी पढ़िये - मध्य प्रदेश, राजस्थान क्यों कर रहे हैं 'चीता कॉरिडोर' पर बात ? जानें एक क्लिक में

राघव चड्ढा और केसी वेणुगोपाल के बीच मुलाकात संभव
सूत्रों के मुताबिक आप सांसद राघव चड्ढा और कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल के बीच बातचीत होनी तय है। उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं के बीच बैठक या तो मंगलवार रात या कल हो सकती है।

बता दें कि हरियाणा में 5 अक्टूबर को चुनाव होने हैं और नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। कांग्रेस और आप जो राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी इंडिया गुट का हिस्सा हैं दोनों पार्टियों ने हरियाणा, गुजरात, गोवा, दिल्ली और चंडीगढ़ में एक साथ लोकसभा चुनाव लड़ा था। हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस ने नौ पर जबकि आप ने एक सीट पर चुनाव लड़ा। हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस ने नौ पर जबकि आप ने एक सीट पर चुनाव लड़ा।

बता दें कि पिछले महीने वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने एक साक्षात्कार में हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए आप के साथ गठबंधन की संभावना से इनकार कर दिया था और कहा था कि उनकी पार्टी राज्य में एक मजबूत खिलाड़ी है और अकेले चुनाव लड़ेगी। 

इस साल की शुरुआत में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि उनकी पार्टी अपने बल पर हरियाणा विधानसभा चुनाव सभी 90 सीटों पर लड़ेगी।