Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Haryana Election: BJP- AAP ने बिगाड़ा कांग्रेस का खेल, केजरीवाल ने 'लेडी खली' को उतारा, खुला विनेश की दौलत का पिटारा

Haryana Politics: हरियाणा विधानसभा चुनाव में जुलाना सीट सबसे ज्यादा चर्चा में है। कांग्रेस की विनेश फोगाट को टक्कर देने के लिए बीजेपी ने पूर्व पायलट योगेश बैरागी और आप ने WWE रेसलर कविता दलाल को उतारा है।

Haryana Election: BJP- AAP ने बिगाड़ा कांग्रेस का खेल, केजरीवाल ने 'लेडी खली' को उतारा, खुला विनेश की दौलत का पिटारा

हरियाणा विधानसभा चुनाव दिन पर दिन दिलचस्प होता जा रहा है। सबसे ज्यादा चर्चा जुलाई सीट की है। जहां से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट ताल ठोक रही हैं। पहलवान को टक्कर देने के लिए बीजेप ने पूर्व पायलट योगेशन बैरागी को उम्मीदवार बनाया है तो अब आप ने भी पत्ते खोलते हुए कविता दलाला को मैदान में उतारा है। जो पेशे से रेसलर हैं, कविता कुछ समय पहले ही आम आदमी पार्टी में शामिल हुईं थीं। वह जींद की रहने वाली हैं, जबकि उनका सुसराल उत्तर प्रदेश के बागपत में है। 

ये भी पढ़ें- Haryana Election: चुनाव से पहले बैकफुट पर कांग्रेस, प्रचार की बजाय दिल्ली में बैठे नेता ! पढ़ें पूरी खबर

WWE में पहली महिला रेसलर कविता दलाल

कविता दलाल पेशे से रेसलर हैं। वह भारत की ओर से डब्लूडब्लूई में उतने वाली महिला महिला रेसरली थीं, उन्होंने सलवार-सूट पहनकर मुकाबला किया था। जिसकी चर्चा दुनियाभर में हुई थी। कविता ने करियर की शुरुआत 2022 में की थी, हालांकि इससे पहले वह कई खिताब अपने नाम कर चुकी है। कविता ने 2016 में 12वें एशियन गेम में वेट लिफ्टिंग केटेगिरी में देश के लिए गोल्ड मेडल जाता था। इसके बाद वह द ग्रेट खली के कॉन्टिनेंटल रेस्लिंग एंटरटेनमेंट से जुड़ गईं और पेश्वेर कुश्ती में नाम कमाया। 2017 में उन्होंने WWE के साथ कॉन्ट्रेक्ट साइन किया और वह ट्रेनिंग में चली गईं। 2018 में वह पहली बार रिंग में उतरी थीं। 

एक बच्चे की मां कविता दलाल

37 साल की कविता को 'लेडी खली' भी कहा जाता है। WWE में भारत की ओर से उतरने वाली वह पहली महिला रेसलर हैं। 2009 में कविता की शादी हो गई थी उन्होंने जल्द एक बच्चे को जन्म दिया। वह परिवार संभालने के लिए कुश्ती से रिटायरमेंट लेना चाहती थीं लेकिन उनके पति ने मोटिवेट किया। 2017-2021 तक कविता डब्लूडब्लूई का पार्ट रही पर, 2022 में उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया और राजनीतिक करियर की शुरुआत की। 

क्या है हैं जुलाना का समीकरण

जुलाना हरियाणा चुनाव की सबसे हॉट सीट बन चुकी है। जहां कांग्रेस ने विनेश फोगाट को मैदान में उतार अपनी स्थित मजबूत की थी, जबकि बीजेपी और आप अपने-अपने हिसाब से समीकरण बिठा रहे हैं। वहीं, आंकड़ों पर नजर डाले तों जुलाना में कुल 1,73,665 लाख मतदाता है। ये सीट जाट बहुल है। यहां पर जोट वोटर करीब  81 हजार के आसपास है। इन्हीं वोटों को साधने की फिराक में कांग्रेस हैं। सीट पर OBC वोटर 33 हजार तो अनूसूचित जाति वोटर 29 हजार के आसपास हैं। बीजेपी ने कैप्टन योगेश बैरागी को टिकट देकर ओबीसी मतदाताओं को रिझाने की कोशिश की है। जबकि आप ने कांग्रेस के जाट वोटों पर सेंध लगाने के लिए जाट प्रत्याशी कविता दलाल को मैदान में उतारा है। 

क्या कहता है जुलाना का रिकॉर्ड?

 इस सीट के परिणामों की बात करें तो जींद जिले में पड़ने वाली जुलाना सीट पर 2019 में जेजेपी कैडिंडेट ने जीत दर्ज की थी। इससे पहले 2014 में इंडियन नेशनल  लोकदल ने जीत का परचम लहराया था। 2009 में इनेलो प्रत्याशी जीते थे। कांग्रेस ने इस सीट पर आखिरी बार 2005 में जीत थी। इस चुनाव में कांग्रेस 15 साल के सूखे को खत्म करना चाहेगी।