Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

मुकेश अंबानी को जान का खतरा, मंदिर की दान पेटी में मिला धमकी भरा स्टांप पेपर, पत्र पढ़कर लोगों के उड़े होश

Mukesh Ambani Received Death Threats: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के बाद अब देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी को भी जान से मारने की धमकी मिली है। दरअसल एक मंदिर की दान पेटी में धमकी भरा स्टांप पेपर मिला है। जिसे पढ़कर लोगों के होश उड़ गए।

मुकेश अंबानी को जान का खतरा, मंदिर की दान पेटी में मिला धमकी भरा स्टांप पेपर, पत्र  पढ़कर लोगों के उड़े होश

Mukesh Ambani Received Death Threats: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। कभी उनके घर पर कोई चिट्ठी आ जाती तो कभी किसी और तरह से उन्हें धमकी भरे पत्र मिल जाते हैं। वहीं अब देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी को भी जान से मारने का धमकी भरा पत्र मिला है। जिसके बाद पुलिस प्रशासन काफी अलर्ट हो गया।

कहां और कैसे मिला पत्र?

बता दें कि मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अचलेश्वर महादेव का मंदिर है। सोमवार को सावन के चलते यहां श्रद्धालुओं ने पूजा-पाठ किया उसके बाद शाम को जब पुजारियों ने मंदिर की दान पेटी खोली तो उसमें एक स्टांप पेपर मिला। पुजारियों ने स्टांप पेपर में लिखी बात पढ़ी तो उनके होश उड़ गए। मंदिर के पुजारियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू की।

धमकी भरे पत्र में क्या लिखा?

जानकारी के मुताबिक धमकी भरे स्टांप पेपर में लिखा था- मेरा अगला टार्गेट मुकेश धीरूभाई अंबानी मुंबई। इसमें मनोज शर्मा पुत्र रामेश्वर दयाल शर्मा निवासी बालाजी विहार गुढ़ी गुढ़ा का नाका, कंपू ग्वालियर भी लिखा था। हालांकि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

एक्शन में पुलिस प्रशासन

मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक हैं। भारत में भी मुकेश अंबानी सबसे अमीर शख्सियतों में गिने जाते हैं। यही कारण है कि सोमवार को जब उनको धमकी देने वाला पत्र मंदिर के दानपात्र में मिला तो हड़कंप मच गया। इस हड़कंप के बाद अब पुलिस भी एक्शन में आ गई है। पुलिस ने तुरंत धमकी भरे पत्र के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह पत्र किसने भेजा है। और इसके पीछे का मकसद क्या है।