Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

विश्व पर्यावरण दिवस आज, इस अनोखी थीम पर किया जा रहा सेलिब्रेट

देश और दुनियाभर में आज पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है।लोग अपने घरों में और आस पास की खाली जगहों पर पौधे लगाकर इस दिन को मना रहे है। आपको बता दें की विश्व पर्यावरण दिवस को वनमहोत्सव के नाम से भी जाना जाता है। 

विश्व पर्यावरण दिवस आज, इस अनोखी थीम पर किया जा रहा सेलिब्रेट

हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिन की शुरूआत लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक करने के लिये की गई। पर्यावरण संरक्षण आने वाली पीढ़ियों को एक बेहतर और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मानव और पर्यावरण के बीच गहरे संबंध को समझाना जरूरी है। तभी लोग इसके प्रति अपनी जिम्मेदारी समझेंगे।

इस थीम पर मनाया जा रहा पर्यावरण दिवस

हर साल विश्व पर्यावरण दिवस को एक थीम के साथ मनाया जाता है। हर साल थीम बदलती रहती है। इस साल यानी की 2024 की थीम है- 'भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखा सहनशीलता'। जबकी साल 2023 में विश्व पर्यावरण की थीम 'बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन' थी।

विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास

जानकारी के मुताबिक साल 1972 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने मानव पर्यावरण पर स्टॉकहोम सम्मेलन के दौरान 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का एक प्रस्ताव पारित किया था। जिसके बाद से हर साल यह दिन मनाया जाने लगा। पहला विश्व पर्यावरण दिवस 1973 में “केवल एक पृथ्वी” थीम के साथ मनाया गया था।

विश्व पर्यावरण दिवस का महत्व

देश और दुनिया में प्रदूषण की समस्या लंबे समय से देखने को मिल रही है। लगातार बढ़ता प्रदूषण लोगों के साथ साथ प्रकृति के लिये भी काफी ज्यादा खतरनाक है। प्रकृति को प्रदूषण और दूसरे खतरों से बचाने के उद्देश्य से पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी।