Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

बेटी की शादी में पिता पर उन्हीं के पक्ष वालों के किया हमला, 10 लोग घायल

अलवर खैरथल रोड पर ततारपुर चौराहे के समीप, गुरुवार की रात को शादी समारोह में देर रात को मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। झगड़े में करीब 10 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए उन्हें अलवर रेफर किया गया। घटना की जानकारी ततारपुर थाने में दी गई।

घायल गिरधारी जाट ने बताया ‘मेरी दो बेटियों की गुरुवार को शादी थी। देर रात को फेरे हुए उसके बाद मेरे साढू के भांजे और उसके कुछ दोस्त वहां पर बारात में आई लड़कियों को छेड़ रहे थे। उन्हें इस बात से रोका गया व समझाइश की, तो इसी बात को लेकर बवाल बढ़ गया। उन्होंने हम पर हमला कर दिया’।

पीड़ित ने बताया ‘हम पर लाठी, डंडों व कुल्हाड़ी से हमला किया गया। इस घटना में करीब 10 लोग जख्मी हो गए। घायल ने हमलावरों पर आरोप लगाया है कि इसमे अशोक, रोहतास, जय सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे। उनके पास हथियार भी थे जो हवा में लहरा रहे थे। हमले में गिरधारी जाट, कैलाश जाट, रामस्वरूप जाट की हालत गंभीर हैं। उन्होंने बताया कि हमने तो उनको टोक ही था कि ऐसा मत करो, इस बात को लेकर उन्होंने हम पर हमला कर दिया। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है’।

बाइट: गिरधारी जाट

रिपोर्ट: सुधीर पाल