Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का दिखा अलग अंदाज, महिलाओं की सुरक्षा पर दिया ये बड़ा बयान, पढ़े इस रिपोर्ट में

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को अजमेर के सिटी प्राइड समारोह स्थल पर अजमेर उत्तर क्षेत्र की मातृशक्ति के साथ राखी का पर्व मनाया।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का दिखा अलग अंदाज, महिलाओं की सुरक्षा पर दिया ये बड़ा बयान, पढ़े इस रिपोर्ट में

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को अजमेर उत्त्तर विधानसभा क्षेत्र की मातृशक्ति के साथ रक्षा बंधन मनाया। देवनानी को सैंकड़ों महिलाओं ने राखी बाँधी और राखी भाई बनाया। देवनानी ने भी बहनों को मिठाई और उपहार के साथ रक्षा व सुरक्षा के लिए सदैव ततपर रहने का वादा किया। 

ये भी पढ़िए - Jodhpur News: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर और उदयपुर मामले में की कड़ी निन्दा, सख्त कार्रवाई की कही बात 

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को अजमेर के सिटी प्राइड समारोह स्थल पर अजमेर उत्तर क्षेत्र की मातृशक्ति के साथ राखी का पर्व मनाया। सैंकड़ो महिलाएं इस कार्यक्रम में पहुंचीं और उन्होंने श्री देवनानी को राखी बाँधी। श्री देवनानी ने भी अपने राखी भाई होने का दायित्व निभाया और प्रत्येक महिला को उपहार स्वरूप साड़ी और मिठाई दी।

हमारा प्रयास अजमेर की हर महिला अपने आपको सुरक्षित महसूस करे

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री देवनानी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि अजमेर की प्रत्येक महिला अपने आपको सुरक्षित महसूस करे। इसके लिए दिन रात प्रयास भी किए जा रहे हैं। सुरक्षा के मुद्दे पर अजमेर की महिलाएं निःसंकोच अपनी बात उन्हें कह सकती हैं। उन्होंने कहा कि अजमेर में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिसिंग को और बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले दिनों अजमेर पुलिस को निर्देश दिए गए कि गश्त को और अधिक प्रभावी किया जाए। सुबह, दोपहर, शाम और रात प्रत्येक क्षेत्र में नियमित गश्त हो। चैन तोडना, चोरी और मनचलों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए। अजमेर में हरिभाऊ उपाध्याय नगर में एक नया थाना भी स्वीकृत हुआ है। इसी तरह अजमेर में सुरक्षा के लिए अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशी व रोहिंग्याओ की धरपकड़ भी की जाएगी।

जवानों के साथ भी मनाया रक्षा पर्व 

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सोमवार को सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र एक में तैनात महिला व पुरुष सिपाहियों के साथ भी रक्षा बंधन का पर्व मनाया। उन्होंने कहा कि अपने घर परिवार से दूर रह रहे जवान हमारे रक्षक हैं। इन्हीं के कारण हम बेफिक्र होकर रहते हैं। हमें इन जवानों पर गर्व हैं।

 विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी सोमवार को प्रातः सीआरपीएफ पहुंचे। यहां बड़ी संख्या में महिला सिपाहियों ने उन्हें राखी बाँधी। श्री देवनानी एवं उनके साथ शहर से आई महिला कार्यकर्ताओं ने जवानों को राखी बाँधी। इस अवसर पर श्री देवनानी ने कहा कि अपने घर से हजारों किलोमीटर दूर रह कर सदैव देश सेवा में तत्पर रहने वाले ये सिपाही हमारे देश की सबसे बड़ी शक्ति है। इन्हीं के कारण हम आज निश्चिन्त होकर रह पा रहे हैं। देशवासियों का भी फर्ज है कि इन सिपाहियों का सदा हौसला बढ़ाए। उन्होंने कहा कि मातृभूमि की रक्षा में सीआरपीएफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। देश हमेशा इन जवानों के साथ खड़ा रहेगा। इस अवसर पर सीआरपीएफ के अधिकारी भी उपस्थित रहे।