Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Baran News: सरसंघचालक के दौरे का तीसरा दिन, जिनका देश कमजोर होता है, उन प्रवासियो को विदेश से निकाला जाता है: मोहन भागवत

 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा उसके देश की मजबूती की वजह से है। एक मजबूत देश के लोगों की सुरक्षा तभी संभव है, जब उनका राष्ट्र मजबूत हो।

Baran News: सरसंघचालक के दौरे का तीसरा दिन, जिनका देश कमजोर होता है, उन प्रवासियो को विदेश से निकाला जाता है: मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत पांच दिवसीय दौरे पर बारां आए हुए हैं। आरएसएस प्रमुख भागवत ने शनिवार को कृषि उपज मंडी में स्वयंसेवकों की सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कमजोर देश के लोगों को देश छोड़ना पड़ सकता है, लेकिन भारत की प्रतिष्ठा तभी बढ़ेगी जब वह मजबूत बनेगा।

इसे भी पढ़िये - Jaipur News: बारिश जल संरक्षण के लिए क्रांतिकारी साबित होंगे रिवर्स बोरवेल - दीया कुमारी, डिप्यी सीएम ने किया शिलान्यास

डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा उसके देश की मजबूती की वजह से है। एक मजबूत देश के लोगों की सुरक्षा तभी संभव है, जब उनका राष्ट्र मजबूत हो। अन्यथा, एक कमजोर देश के लोगों को देश छोड़ने का आदेश दिया जाता है। भारत का बड़ा होना हर नागरिक के लिए उतना ही महत्वपूर्ण है। इस दौरान उन्होंने इजरायल का उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा कि इजरायल ने सूडान से अपने अपहृत विमान को भी वापस लाया था।

भारत पहले से ही हिंदू राष्ट्र है - भागवत

मोहन भागवत ने दोहराया कि भारत एक हिंदू राष्ट्र है। हम प्राचीन काल से यहां रह रहे हैं, हालांकि हिंदू नाम बाद में आया। यहां रहने वाले भारत के सभी संप्रदायों के लिए हिंदू का इस्तेमाल किया जाता था। हिंदू सभी को अपना मानते हैं और सभी को स्वीकार करते हैं। हिंदू कहता है कि हम सही हैं और आप भी अपनी जगह सही हैं। एक-दूसरे से लगातार संवाद करते हुए सद्भाव से रहें। कार्यक्रम के दौरान 3827 कार्यकर्ता मौजूद थे।

मंच पर कई दिग्गज नेता और मंत्री मौजूद

मंच पर राजस्थान क्षेत्र संघचालक डॉ. रमेश अग्रवाल, चित्तौड़ प्रांत संघचालक जगदीश सिंह राणा, बारां विभाग संघचालक रमेश चंद मेहता एवं बारां जिला संघचालक वैद्य राधेश्याम गर्ग उपस्थित थे. अखिल भारतीय सहप्रचार प्रमुख अरुण जैन, कार्यकारिणी सदस्य सुरेश चंद्र, वरिष्ठ प्रचारक राजेंद्र, क्षेत्र प्रचारक निंबाराम, क्षेत्र प्रभारी जसवन्त खत्री, क्षेत्र सेवा प्रमुख शिव लहरी भी मौजूद रहे।

6 अक्टूबर को पूरे दिन चलेगी मैराथन बैठक

डॉ. भागवत रविवार को सुबह 9 से शाम 6 बजे तक धर्मादा धर्मशाला में आरएसएस की चित्तौड़ प्रांत की कार्ययोजना को लेकर मैराथन बैठक करेंगे। इसके बाद भागवत कोटा रोड स्थित एक कॉलोनी में अपने अस्थाई निवास पर पहुंचेंगे। जहां से देर रात संघ मुख्यालय नागपुर के लिए रवाना होंगे। सबसे पहले वे रात 9:15 बजे कोटा के लिए रवाना होंगे। इसके बाद रात 11 बजे कोटा से उनकी ट्रेन है। वे जयपुर नागपुर एक्सप्रेस से नागपुर के लिए रवाना होंगे।